• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में उप प्रधान पद पर कांग्रेस की काजल कंवर विजयी, काजल कंवर को मिले 13 मत, भाजपा के दिलीप पटेल को मिले 4 मत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 28, 2026
in Local
0
पाली में उप प्रधान पद पर कांग्रेस की काजल कंवर विजयी, काजल कंवर को मिले 13 मत, भाजपा के दिलीप पटेल को मिले 4 मत

PALI SIROHI ONLINE

पाली पंचायत समिति में उप प्रधान पद पर कांग्रेस की काजल कंवर विजयी,काजल कंवर को मिले 13 मत, भाजपा के दिलीप पटेल को मिले 4 मत; निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

पाली 28 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत पाली पंचायत समिति के उप प्रधान पद के लिए शनिवार को निर्वाचन प्रक्रिया पंचायत समिति सभागार में शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। उप प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी काजल कंवर ने जीत दर्ज कर उप प्रधान पद पर कब्जा जमाया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिलीप पटेल को 9 मतों के अंतर से पराजित किया।

   रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत चुनाव) एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि उप प्रधान पद के निर्वाचन के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार सुबह 10 बजे पंचायत समिति सभागार में निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। निर्वाचन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की गईं तथा चुनाव प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न करवाई गई।

  कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन -उप प्रधान पद के निर्वाचन के लिए कांग्रेस की ओर से काजल कंवर तथा भाजपा की ओर से दिलीप पटेल ने अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्वाचन अधिकारी की ओर से दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत संवीक्षा की गई। जांच के दौरान दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए तथा उन्हें वैध घोषित किया गया। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की गईं।

    दोपहर तीन बजे शुरू हुआ मतदान -निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार दोपहर तीन बजे पंचायत समिति सभागार में मतदान प्रारंभ हुआ। इस दौरान पंचायत समिति सदस्यों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए उप प्रधान पद के लिए मतदान किया। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद दोनों प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतगणना करवाई गई। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता एवं निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा गया।

  काजल कंवर को 13, दिलीप पटेल को मिले 4 मत -मतगणना के परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी काजल कंवर को कुल 13 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी दिलीप पटेल को 4 मत मिले। इस प्रकार काजल कंवर ने 9 मतों के अंतर से  जीत दर्ज की। गई। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार पाली सुनील  कुमार,सुरेश कुमार व्यास, चुनाव शाखा प्रभारी ललित कुमार दवे, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, रमेश अणकिया, अनिल नामा, राजेश कुमार सैन, मनोज रांगी, युजवेन्द्र खेमलानी, पारसराम प्रजापत, राजेश्वर पुन्नड़, ताराचंद सेजू, ओम प्रजापत, आशीष चौधरी, जयगिरी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

View this post on Instagram

Previous Post

सादड़ी में प्लास्टर करते समय 8 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूरःसिर में गंभीर चोट लगने से हॉस्पिटल में मौत

Next Post

पाली-पाली जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही,दो डम्पर, 3 ट्रैक्टर मय ट्रोली जब्त तीन गिरफतार

Next Post
पाली-पाली जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही,दो डम्पर, 3 ट्रैक्टर मय ट्रोली जब्त तीन गिरफतार

पाली-पाली जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही,दो डम्पर, 3 ट्रैक्टर मय ट्रोली जब्त तीन गिरफतार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page