• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-बसों की जांच के दौरान मिली कमियां, 8 बसों के चालान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 28, 2026
in Local
0
पाली-बसों की जांच के दौरान मिली कमियां, 8 बसों के चालान

PALI SIROHI ONLINE

पाली-बसों की जांच के दौरान मिली कमियां, 8 बसों के चालान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव भाटी की उपस्थिति में परिवहन विभाग ने की कार्रवाई

पाली 28 नवम्बर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में दो माह तक *’रालसा फॉर रोड सेफ्टी अभियान-2.0’* संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत स्लीपर कोच, लग्जरी बसों, कॉन्ट्रैक्ट वाहनों के साथ शहरी क्षेत्रों में संचालित सिटी एवं मिनी बसों का निरीक्षण कर निर्धारित सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश विक्रम सिंह भाटी की उपस्थिति में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से परिवहन विभाग की टीम ने बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान बसों की फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास, अनधिकृत संशोधन तथा अन्य तकनीकी एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई।

परिवहन विभाग की टीम ने कुल 13 बसों का निरीक्षण किया, जिनमें सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर 8 बसों के चालान किए गए। निरीक्षण के दौरान बसों में अनधिकृत लगेज कम्पार्टमेंट, आपातकालीन निकास, अग्निशमन यंत्र, फिटनेस, परमिट, पीयूसी एवं बीमा सहित विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की गई।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी बसों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाले स्थान पर रालसा जयपुर की हेल्पलाइन संख्या **9928900900** का स्टीकर लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही यात्रियों को बस संचालन, चालक अथवा कंडक्टर के व्यवहार से संबंधित किसी शिकायत या परेशानी की स्थिति में हेल्पलाइन पर सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।

Previous Post

पाली-कार पलटी, महिला की मौतः पति और बेटा-बेटी सहित 5 घायल; जोधपुर से सुमेरपुर नेतरा आ रहा था परिवार

Next Post

सादड़ी में प्लास्टर करते समय 8 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूरःसिर में गंभीर चोट लगने से हॉस्पिटल में मौत

Next Post
सादड़ी में प्लास्टर करते समय 8 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूरःसिर में गंभीर चोट लगने से हॉस्पिटल में मौत

सादड़ी में प्लास्टर करते समय 8 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूरःसिर में गंभीर चोट लगने से हॉस्पिटल में मौत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page