• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, अरासना गेट के पास की घटना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 12, 2026
in Local
0
पिंडवाड़ा हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, अरासना गेट के पास की घटना

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही में ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर मंगलवार दोपहर एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। यह घटना पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के अरासना गेट के पास हुई। आग लगने के बाद ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार ट्रक पिंडवाड़ा से सिरोही की तरफ जा रहा था। शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रक में अचानक धुआं उठने लगा और फिर आग लग गई। आग लगते देख ड्राइवर ने तुरंत ट्रक को सड़क किनारे रोका और कूदकर सुरक्षित बाहर निकल गया।

जलते ट्रक को देखकर पास के ढाबे पर बैठे अन्य ट्रक ड्राइवर और होटल कर्मचारी तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने बाल्टियों और डिब्बों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुंचा। आसपास के लोगों की सक्रियता और दमकल की समय पर पहुंच के कारण आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, इस दौरान अन्य वाहन चालक जलते ट्रक से थोड़ी दूरी बनाकर गुजरते रहे।

Previous Post

गुलाबगंज-माउंट आबू सड़क अधूरी, ₹225 करोड़ की स्वीकृति अटकी, रात्रि चौपाल में उठा मामला

Next Post

भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी की कार्यकारिणी की बैठक में वार्षिक योजना को दिया अंतिम रुप

Next Post
भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी की कार्यकारिणी की बैठक में वार्षिक योजना को दिया अंतिम रुप

भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी की कार्यकारिणी की बैठक में वार्षिक योजना को दिया अंतिम रुप

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page