
PALI SIROHI ONLINE
बाली। मुंडारा-भीटवाड़ा सड़क मार्ग पर शनिवार शाम एक दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घटना में एक बच्ची भी शामिल है।
सिन्दरली निवासी चिराग सिंह राव अपनी पत्नी अनिता और बेटी दृष्टि सिंह के साथ स्कूटी पर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। बाइक बाली निवासी जयपालसिंह राजपूत चला रहे थे।
दुर्घटना में स्कूटी और मोटरसाइकिल सवार सभी लोग गिरकर घायल हो गए। एम्बुलेंस चालक जितेन्द्र सिंह राठौड़ और स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को सादड़ी सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। जयपालसिंह राजपूत और चिरागसिंह राव को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सुमेरपुर रेफर कर दिया गया। अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
थाना क्षेत्र के एएसआई मनोहरसिंह ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


