• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रोहिड़ा सरपंच पर फर्जी आईडी से भुगतान का आरोपः ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने पर कार्रवाई की मांग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 20, 2026
in Local
0
रोहिड़ा सरपंच पर फर्जी आईडी से भुगतान का आरोपः ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने पर कार्रवाई की मांग

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले में रोहिड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच पवन राठौड़ पर फर्जी आईडी से भुगतान करने और आबादी भूमि में नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार सरपंच ने वर्ष 2020, 2021 और 2022 के दौरान अपनी आईडी बंद होने के बावजूद अन्य आईडी का उपयोग करके भुगतान किए। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले की शिकायत जनसुनवाई शिविरों में भी की गई थी और यह मामला विधानसभा तक पहुंचा था, जिसके बाद एक जांच समिति का गठन किया गया था। हालांकि अब तक किसी भी स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

परिवार के सदस्यों के नाम पर पट्टे जारी करने का भी आरोप इसके अलावा सरपंच पर अपने कार्यकाल के दौरान अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर आबादी भूमि के नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने का भी आरोप है। इस मामले में पिण्डवाड़ा के विकास अधिकारी द्वारा जांच समिति गठित कर जांच भी करवाई गई थी, लेकिन इसमें भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि फर्जी आईडी से भुगतान के मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, परिवार के नाम पर जारी किए गए कथित नियम विरुद्ध पट्टों को तत्काल निरस्त किया जाए।

Previous Post

आहोर में दो पक्षों में विवाद- बाजार बंद, निकाली रैली: सर्व समाज ने एसडीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग; दो गाड़ियों की टक्कर के बाद बढ़ा तनाव

Next Post

रवि प्रकाश बने सोजत के एसडीएमः विश्वजीत संभालेंगे देसूरी की जिम्मेदारी, 178 अधिकारियों का ट्रांसफर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page