PALI SIROHI ONLINE
पाली-राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में पाली जिले के देसूरी और सोजत उपखंड अधिकारियों (एसडीएम) के भी तबादले किए गए हैं। इसके साथ ही पाली में एक नए सहायक निदेशक की भी नियुक्ति की गई है।
सोजत और देसूरी को मिले नए एसडीएम
तबादला सूची के अनुसार सोजत एसडीएम मासिंगाराम कातबादला बारां जिले के मांगरोल एसडीएम पद पर किया गया है।
वहीं देसूरी एसडीएम सिद्धार्थ सांधु का तबादला फलौदी जिले के लोहावट एसडीएम पद पर किया गया है।
सोजत में अब फलौदी के एसडीएम रवि प्रकाश को लगाया गया है। वहीं बारां के एसडीएम विश्वजीत का तबादला कर उन्हें देसूरी का नया एसडीएम बनाया गया है।
पाली में नए सहायक निदेशक की नियुक्ति
तबादला आदेश में सहायक कलेक्टर जहाजपुर (भीलवाड़ा) दीपक सांखला को सहायक निदेशक, लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, पाली के पद पर लगाया गया है।
178 अधिकारियों के हुए तबादले
संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के तहत राज्यभर में 178 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी फेरबदल के तहत पाली जिले में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

