• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आहोर में दो पक्षों में विवाद- बाजार बंद, निकाली रैली: सर्व समाज ने एसडीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग; दो गाड़ियों की टक्कर के बाद बढ़ा तनाव

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 20, 2026
in Local
0
आहोर में दो पक्षों में विवाद- बाजार बंद, निकाली रैली: सर्व समाज ने एसडीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग; दो गाड़ियों की टक्कर के बाद बढ़ा तनाव

PALI SIROHI ONLINE

आहोर -आहोर कस्बे में 16 जून को दो पक्षों के बीच हुए विवाद का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक ओर जहां पहले बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया गया था, वहीं अब सर्व समाज ने भी मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

शुक्रवार को सर्व समाज के लोग सभा भवन में एकत्रित हुए। इसके बाद सभी सदस्य पुलिस थाना आहोर पहुंचे और वहांसे रैली के रूप में उपखंड कार्यालय तक गए। रैली के दौरान लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग उठाई।

प्रतिनिधिमंडल ने की निष्पक्ष जांच की मांग

उपखंड कार्यालय पहुंचने पर सर्व समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की गई है।

समाज की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया- 16 जून को सुरेश्वर कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में वाहन टक्कर के बाद हुए विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट वास्तविक घटनाक्रम से अलग बताई जा रही है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि घटना के दौरान कुछ लोगों ने कार्यालय में घुसकर मारपीट की और वाहन में तोड़फोड़ की, जिसकी शिकायत भी पुलिस थाना आहोर में दर्ज करवाई गई है।

मामले को राजनीतिक और सामाजिक रंग देने का आरोप

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ लोग इस मामले को राजनीतिक और सामाजिक रंग देकर निर्दोष व्यक्तियों को प्रकरण में शामिल कराने का प्रयास कर रहे हैं। सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।17 जून को बाजार बंद कर किया गया था विरोध प्रदर्शन

विवाद के बाद 17 जून को आहोर कस्बे में व्यापारियों और नगरवासियों ने बाजार बंद रखकर विरोध जताया था। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी, घटना में प्रयुक्त वाहनों की जब्ती और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की मांग की थी।

प्रदर्शन के दौरान एक पक्ष ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों द्वारा आमजन के साथ मारपीट, वाहन तोड़फोड़ और भय का वातावरण बनाने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। साथ ही पुलिस कार्रवाई को लेकर भी असंतोष व्यक्त किया गया था।दोनों पक्षों ने दर्ज करवाई शिकायतें

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवाई हैं। एक पक्ष ने वाहन टक्कर के बाद मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं, जबकि दूसरे पक्ष ने कार्यालय में घुसकर हमला करने और वाहन में तोड़फोड़ करने की शिकायत दर्ज करवाई है।

सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है। मामले में घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज की जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता सामने लाई जा सके।

16 जून को हुए विवाद के बाद से आहोर कस्बे में मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ-साथ जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं।

Previous Post

चामुंडेरी का बेटा रविन्द्र प्रताप सिंह ने अग्निवीर की ट्रेनिग की पूरी

Next Post

रोहिड़ा सरपंच पर फर्जी आईडी से भुगतान का आरोपः ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने पर कार्रवाई की मांग

Next Post
रोहिड़ा सरपंच पर फर्जी आईडी से भुगतान का आरोपः ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने पर कार्रवाई की मांग

रोहिड़ा सरपंच पर फर्जी आईडी से भुगतान का आरोपः ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने पर कार्रवाई की मांग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page