PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-एसपी डॉ. अजेय सिंह राठौड़ के निर्देश पर रोहिड़ा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान में कार्रवाई की। वालोरिया पगाराफली में मक्का और सौंफ की फसल के बीच उगाई 2950.84 किलोग्राम गांजे की फसल जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
एसपी राठौड़ ने बताया कि एएसपी नरेंद्र कुमार और डीएसपी राहुल कुमार की निगरानी में रोहिड़ा थाना अधिकारी ओमकरण की टीम ने कार्रवाई की। पिंडवाड़ा, स्वरूपगंज और आबू रोड सदर के उप निरीक्षक भी शामिल थे।
पुलिस ने वालोरिया के पगार फली से हाशिया उर्फ लाडुरा कमेटी भील, जेपुराम पुत्र मीणा राम गमेती भील, लक्ष्मण राम पुत्र रायचंद गमेती भील और अनिल कुमार पुत्र जोबनाराम गमेती भील को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
एसपी ने सहायक उप निरीक्षक छैल सिंह, कॉन्स्टेबल बजरंगलाल, रामलाल और गंगाराम को उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया।



