• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रेवदर में कांडला हाईवे पर ट्रेलर पलटाःड्राइवर-हेल्पर घायल, हरियाणा से गुजरात जा रहा था

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 4, 2026
in Local
0
रेवदर में कांडला हाईवे पर ट्रेलर पलटाःड्राइवर-हेल्पर घायल, हरियाणा से गुजरात जा रहा था

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-कांडला हाईवे पर राजगढ़ मोड़ के पास सोमवार को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रेलर पूरा पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे ड्राइवर और हेल्पर केबिन के अंदर ही फंस गए।

सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में ड्राइवर और हेल्पर को चोटें आईं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार ट्रेलर हरियाणा से गुजरात की ओर जा रहा था और उसमें चावल के कट्टे भरे हुए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस की मदद से सुचारू किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous Post

रानी पुलिस ने”गांजा” तस्करी में दो साल से फरार मुलजिम गिरफतार किया

Next Post

जालोर-बाइक को टक्कर मारकर गिराया, मां-बेटे को कुचलने की कोशिशः कुल्हाड़ी और सरियों से मारा, महिला के दोनों पैर फ्रैक्चर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page