• May 4, 2026

रानी पुलिस ने”गांजा” तस्करी में दो साल से फरार मुलजिम गिरफतार किया

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

पाली- चैनसिंह महेचा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली जिला पाली ने बताया कि जिला पाली में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन व खरीद व बेचाण की रोकथाम व पाली को नशा मुक्त व अपराध मुक्त करने हेतु जिला में चलाये जा रहे ऑपरेशन “प्रहार” के तहत एक व्हाट्स एप्प नम्बर जारी किया जाकर धरपकड़ करने हेतु समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया जिस पर  पारसराम चौधरी आरपीएस वृताधिकारी बाली के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही अभियान के तहत आज दिनांक 04.05. 2026 को  आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रानी मय जाप्ता द्वारा पुलिस थाना रानी के प्रकरण सख्या 131 दिनांक 12.06.2024 धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट में बाद वाका फरार मुलजिम लालाराम पुत्र जैताराम गमेती उम्र 20 साल निवासी जोगीवड पुलिस थाना कोटडा जिला उदयपुर जो बाद वाका फरार चल रहा था, जो उक्त मुलजिम पर 5000/- रुपये का ईमान घोषित किया हुआ था, जिसे पुलिस टीम द्वारा लगातार करीब दो साल अथक प्रयास एंव पीछा किया जाकर आज दिनांक 04.05.2026 को गिरफतार किया गया, जिससे प्रकरण हाजा में अग्रीम अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही टीमः-
1.  आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी थाना रानी जिला पाली।
2. बृजकिशोर स०उ०नि० पुलिस थाना रानी।
3. देवाराम कानि0 1078 पुलिस थाना रानी। (विशेष भुमिका)
4. राममरोज कानि0 1479 पुलिस थाना रानी।
5.  सुन्दलाल कानि नं 1403 पुलिस थाना रानी जिला पाली।

गिरफ्तारशुदा मुलजिम का विवरणः-
1 लालाराम पुत्र जैताराम गमेती उम्र 20 साल निवासी जोगीवड पुलिस थाना कोटडा जिला उदयपुर

आमजन से अपील आप से अनुरोध हैं कि ऑपरेशन ‘प्रहार’ को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिहवन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गयें व्हाट्सएप्प 9251255006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप्प नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

You cannot copy content of this page