• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-बाइक को टक्कर मारकर गिराया, मां-बेटे को कुचलने की कोशिशः कुल्हाड़ी और सरियों से मारा, महिला के दोनों पैर फ्रैक्चर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 4, 2026
in Local
0
जालोर-बाइक को टक्कर मारकर गिराया, मां-बेटे को कुचलने की कोशिशः कुल्हाड़ी और सरियों से मारा, महिला के दोनों पैर फ्रैक्चर

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में रविवार को शाम करीब 5:30 बजे पुरानी रंजिश में महिला और उसके बेटे पर हमला किया गया। बेटा अपनी माता (44) के साथ बाइक से लौट रहा था, तभी फोर व्हीलर सवार आरोपियों ने टक्कर मारकर गिराया और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद कुल्हाड़ी, सरियों और लाठियों से मारपीट की गई, जिसमें महिला के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। घायल मां-बेटे को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां इलाज जारी है।बाइक को टक्कर मारकर गिराया, कुचलने की कोशिश

पीड़ित ने थाने में लिखित रिपोर्ट देकर बताया कि 3 मई 2026 की शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी माता के साथ मोटरसाइकिल पर बाड़े से दूध लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की फोर-व्हीलर सवार बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मारी। नीचे गिरने के बाद आरोपियों ने बाइक और पीड़ितों पर बार-बार गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।

धारदार हथियारों से हमला और अभद्रता

बदमाशों गाड़ी से उतरकर ने कुल्हाड़ी, सरियों और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में महिला के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए और हाथ पर गंभीर चोटें आईं।

अभद्रता और गालियों के आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी माता के साथ अभद्रता की और जातिसूचक गालियां दीं। बीच-बचाव करने आए नाना हिम्मताराम के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।

हॉस्पिटल में भर्ती, इलाज जारी

घटना के बाद मां-बेटे को गंभीर हालत में पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर किया गया। महिला का वहां इलाज जारी है।पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

पुरानी रंजिश का मामला

पीड़ित के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले से जानलेवा हमले का मामला दर्ज है। वे लगातार राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे और फोन पर धमकियां भी दे रहे थे।

थानाधिकारी ने बताया कि घायल महिला का अपने भाइयों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं पीहर में रहकर भाइयों की जमीन पर कब्जा कर बैठी हैं। कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में भी उसका विवाद हुआ था, जिससे कई गांवों में लोग परेशान बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष ने अब तक कोई बयान या रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। वकील की सलाह पर रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

रेवदर में कांडला हाईवे पर ट्रेलर पलटाःड्राइवर-हेल्पर घायल, हरियाणा से गुजरात जा रहा था

Next Post

मेघवाल समाज ऑक्शन प्रीमियर लीग रानी का आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह

Next Post
मेघवाल समाज ऑक्शन प्रीमियर लीग रानी का आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह

मेघवाल समाज ऑक्शन प्रीमियर लीग रानी का आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page