
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : सुख-सुविधा के सामान पर भारी खर्च की रूपरेखा बनेगी। किसी से अधिक जुड़ाव रिश्तों में दरार ला सकता है। अधिकारी आपके मनमौजी रवैये से नाराज हो सकते हैं। विनम्र रहें।
वृष : शुभ अंक 1, शुभ रंग स्लेटी : उलझनों के चलते परेशानी महसूस कर सकते हैं। लोग आपकी बातों से नाराजगी जाहिर करेंगे। कारोबार को बेहतर बनाने के लिए आपको कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। धैर्य बनाए रखें।
मिथुन : शुभ अंक 4, शुभ रंग काला: आपको इच्छित पद व अधिकार मिलने की उम्मीद है। देखरेख के अभाव में लाभ के अवसर गंवा बैठेंगे। वैचारिक आदान-प्रदान से आप कई समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं।
कर्क : शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला आत्मविश्वास के साथ विरोधियों का सामना करें, सफलता मिलेगी। प्रियजन से मुलाकात प्रसन्नतादायी रहेगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही रुकावटें दूर होती जाएंगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे।
सिंह : शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद किसी खास दोस्त से मुलाकात आपको खुशी देगी। जानबूझकर गलत फैसला कर बैठेंगे। अपने सीमित दायरे में रहकर काम करें, सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
कन्या : शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी सकारात्मक सोच प्रगति में सहायक रहेगी। अधिकारियों को प्रभावित करने की कोशिश नाकाम रहेगी। आप नए सौदे हाथ में ले सकते हैं। दुविधा की स्थिति से छुटकारा मिल सकता है।
तुला : शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी: अपने बढ़ते खचों से कर्ज लेने की स्थिति बनेगी। कामकाज को गति देने के लिए सहकर्मियों के सहयोग की जरूरत है। व्यापारिक योजनाओं में नुकसान से काम बीच में छोड़ सकते हैं।
वृश्चिक : शुभ अंक 8 शुभ रंग आसमानी : अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। काम में देरी से परेशानी होगी। आपकी कार्यशैली विरोधियों को भी आश्चर्य में डाल सकती है। आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा।
धनु : शुभ अंक 7, शुभ रंग मटमैला: आपसी गतिरोध दूर होने की संभावना बनेगी। युवाओं को काम पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में बदलाव का मन बन सकता है। निजी कारोबार का विस्तार संभव है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
मकर: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल महत्व के काम को समय पर पूरा करने का दबाव बन सकता है। कठिन क्षणों में परिवार का साथ हिम्मत देगा। आपके काम को व्यापक स्तर पर पहचान मिलेगी, मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
कुंभ : शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा अपनी योग्यता के दम पर आप कोई भी जोखिम उठा सकते हैं। नए गठबंधन कारोबार के विस्तार में सहायक रहेंगे। कारोबारी कामकाज से दौड़धूप करनी पड़ सकती है। साख बढ़ेगी।
मीन : शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : यात्राओं की – अधिकता के चलते सेहत बिगड़ सकती है। सहयोगियों की भावनाओं का सम्मान करें, रिश्ते मजबूत होते जाएंगे। आप नए क्षेत्र में कारोबार का विस्तार करना चाहेंगे।