
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी : आत्मविश्वास केसाथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। नई योजनाओं की शुरुआत में बाधा महसूस करेंगे। कुछ लोग नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।
वृष : शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : कारोबार के विस्तार की संभावना बनेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभमिलेगा। जल्दबाजी में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश सोच-समझकर करें, धोखा हो सकता है।
मिथुन : शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगी कार्यविस्तार की संभावना बन सकती है। वैभव के सामान पर खर्च करेंगे। साझेदारी टूटने का मलाल रहेगा। अनावश्यक टकराव के चलते परेशानी होगी। अध्ययन में बेहतर सफलता मिलेगी।
कर्क : शुभ अंक 9, शुभ रंग आसमानी : खर्च की अधिकता के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। बातचीत में नरमी बरतें अन्यथा गतिरोध संभव है। आकस्मिक काम आने से व्यस्तता बढ़ सकती है। सफर में असुविधा होगी।
सिंह : शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल: दबाव में आकर लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। व्यापारिक लेनदेन में सावधानी बरतें, नुकसान हो सकता है। साझेदारी में चल रहा टकराव परेशान कर सकता है। आय में बढ़ोतरी संभव है।
कन्या : शुभ अंक 2, शुभ रंग काला: विरोध के चलते कार्यस्थल पर परेशानी हो सकती है। विद्यार्थी अध्ययन में बाधा महसूस करेंगे। मित्रों के साथ भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।
तुला : शुभ अंक 7, शुभ रंग भूरा: ग्रहस्थिति पक्ष की बनी है। संतान के कॅरियर एवं शिक्षा संबंधी चिन्ता बनी रहेगी। मां के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। राजकाज में आ रही बाधा धीरे-धीरे दूर होगी। यात्रा कार्यक्रम बन सकता है।
वृश्चिक : शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी साझेदारी में बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं। अनियमित दिनचर्या से सेहत बिगड़ सकती है। अधिकारों को लेकर संघर्ष करना पड़ सकता है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। धैर्य रखें।
धनु : शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला : कारोबारी सौदों मेंनुकसान संभव है। आत्मविश्वास की कमी बड़े फैसले लेने से रोकेगी। पारिवारिक उत्सवों का आयोजन प्रसन्नतादायी हो सकता है। अनजान लोगों पर भरोसा भारी पड़ सकता है।
मकर: शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा उलझे मामले सुलझने के आसार हैं। संतान के कॅरियर के संबंध में शुभसमाचार मिल सकते हैं। अटका धन वसूल करना मुश्किल हो सकता है। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।
कुंभ : शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। लम्बे समय से अटके सौदे पूरे हो सकते हैं। दौड़धूप करके निजी काम करवा लेंगे। युवाओं को कॅरियर में बेहतर प्रस्तावों का इंतजार रहेगा।
मीन : शुभ अंक 7, शुभ रंग बादामी : स्वास्थ्य में गिरावट के चलते परेशानी हो सकती है। सरकारी फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। कार्यस्थल पर शुभ समाचार मिलने के आसार हैं। विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे।