
PALI SIROHI ONLINE
मेष: शुभ अंक 4, शुभ रंग भूराः नए संपर्क भाग्योदय में सहायक हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। पारिवारिक कारणों से यात्रा हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृष: शुभ अंक 2, शुभ रंग काला महत्वपूर्ण काम अटकने का मलाल रहेगा। दुविधा की स्थिति आगे बढ़ने में बाधक हो सकती है। आयात-निर्यात से भारी लाभ की संभावना है। यात्रा में अनावश्यक परेशानी हो सकती है।
मिथुन : शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा: आज का दिन प्रसन्नतादायी रहेगा। पारिवारिक जीवन में टकराव की स्थिति बन सकती है। सुख-सुविधा पर खर्च करेंगे। कार्यस्थल पर सबका सहयोग मिलेगा। साझेदारी लाभदायी हो सकती है।
कर्क: शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बन्धुजनों से मुलाकात सुखद रहेगी। यात्रा में सावधानी बरतें। आय में बढ़ोतरी के अवसर मिलेंगे। मित्र-मंडली के सहयोग से काम में आसानी होगी।
सिंह: शुभ अंक 8, शुभ रंग बादामी युवाओं की साहसिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती है। आपकी मेहनत का फायदा दूसरे ही उठाएंगे।
कन्या: शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल पहले जैसी सुविधा नहीं मिलने का मलाल रहेगा। विरोधियों को मात देने में कामयाब रागि। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक हो सकते हैं। अपनों का साथ हिम्मत देगा
तुला: शुभ अंक 2, शुभ रंग पीला आपकी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी संभव है। संतान के कॅरियर संबंधी चिंता बढ़ सकती है। पारिवारिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
वृश्चिक: शुभ अंक 1, शुभ रंग नारंगी लेन-देन के मामले सुलझने से राहत मिलेगी। सही समय पर फैसला लेने से मुश्किल से बच सकते हैं। अटका धन मिलने के आसार हैं। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद के चलते मन अशांत रहेगा।
धनु: शुभ अंक 3, शुभ रंग स्लेटी आज का दिन उत्तम है। अब तक जो उलझनें बनी हुई थीं, उनका समाधान हो सकता है। मित्रों के व्यवाहार से खित्रता महसूस करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्रगति में सहायक हो सकता है।
मकर: शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी : पुराने मामले उजागर होने का भय बनेगा। खर्च की अधिकता से परेशानी होगी। मेहनत का लाभ समय पर नहीं मिलने से निराशा होगी। युवाओं का ध्यान मौज-मस्ती पर रहेगा। आय बढ़ेगी।
कुंभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग आसमानी लंबे समय से अटका धन मिल सकता है। अपना घर अथवा आँ फिस खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं। मित्रों से किया वादा पूरा करना मुश्किल रहेगा। सोच-समझकर निवेश करें।
मीन : शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी: काम की धीमी गति घाटे का सौदा साबित होगी। कार्यस्थल पर अधिकार मिलने से उत्साहित रहेंगे। विरोधी आपके दबाव में समझौता कर सकते हैं।