• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पढे आज मंगलवार का आपका राशिफ़ल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 19, 2026
in Local
0
पढे आज मंगलवार का आपका राशिफ़ल

PALI SIROHI ONLINE

मैष शुभ अंक 3, शुभ रंग आसमानीः पुरानी मुश्किलों से छुटकारा मिलेगा। कारोबार का विस्तार होगा। आज का दिन प्रसन्नता और लाभलेकर आएगा। कार्यस्थल की व्यवस्था में सुधार होगा। भाग्य भरोसे रहने के बजाय मेहनत करें।

वृष शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की उम्मीद है। अधिक खर्च परेशान कर सकता है। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। अनावश्यक यात्रा की संभावना भी है।

मिथुन शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी : अटका धन मिलने और कार्यस्थल की समस्याएं दूर होने से राहत मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरे मनोयोग से निभाएंगे। कार्यविस्तार विस्तार की योजना खटाई में पड़ सकती है। सेहत में सुधार होगा।

कर्क;शुभ अंक 5, शुभ रंग फिरोजी सही दिशा में धैर्यपूर्वक बढ़ें, सफलता और अच्छे परिणाम जल्द मिलेंगे। पारिवारिक आयोजन सुखद पर खर्चीले रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

सिंह शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा: अपने व्यवहार से सबको प्रभावित करेंगे। लेनदेन संबंधी मामले सुलझेंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। भावनात्मक संबंधों में नई शुरुआत होगी। जानबूझकर गलती करने से बचें।

कन्या शुभ अंक 9, शुभ रंग नीला परिवार पर ध्यान देने से कार्यस्थल की अनदेखी हो सकती है। विवेक का प्रयोग करें। आयात-निर्यात के कारोबार में निवेश लाभदायक रहेगा। कानूनी पक्ष मजबूत रहेगा। यात्रा में सावधानी बरतें।

धनु;शुभ अंक 3, शुभ रंग काला : संतान के कॅरियर संबंधी चिंता का समाधान हो सकता है। विरोधियों की चालों का समय रहते पता चलने से आप मुश्किल से बच जाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी चिंता दूर होगी। यात्रा सुखद रहेगी।

तुला;शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद : पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे। समस्या का समाधान निकाल लेंगे। साझेदारी के नए प्रस्ताव मिलने के आसार हैं। सहयोगियों से अनबन हो सकती है। युवाओं का ध्यान मौज-मस्ती पर रहेगा।

वृश्चिक;शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : अपने प्रभाव से कार्यक्षेत्र में पहचान बनाएंगे। सूझबूझ से लिए फैसलों से लाभ होगा। व्यापारिक रिश्तों में दरार आने की आशंका है, संयम बनाए रखें। जरूरतमंदों की मदद करने से खुशी मिलेगी।

कुंभ शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी : मेहनत रंग लाएगी। थोड़ी कोशिश से बड़ी सफलता और साझेदारी में नए सौदे मिलेंगे। राजकीय मामले सुलझेंगे, लेकिन पारिवारिक कलह से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा।

मीन शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल : पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। दांपत्य जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद की आशंका है। अनावश्यक विवाद और सहयोगियों के रुख से मन अशांत रहेगा। कारोबारी यात्रा सुखद व लाभदायी रहेगी।

मकर;शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी पारिवारिक आयोजनों और धार्मिक यात्रा से खुशी मिलेगी। कॅरियर में नए विकल्पों की तलाश का मन बनेगा। खान-पान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। वैभव के सामान पर खर्च करेंगे।

Previous Post

गैंगरेप केस में थानाधिकारी ने पीड़िता को बताया था झूठाः कहा- मर गई तो कोई धारा नहीं बनती, ब्लैकमेल कर रही है; ऑडियो आया सामने

Next Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

Next Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page