PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल: समय पर काम पूरा नहीं होने से नुकसान की आशंका है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी एक छोटी सी गलती भारी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी।
वृष शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी: समयनुसार कार्ययोजना में बदलाव संभव है। अटके कामों के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आगे बढ़ने में मददगार होगा। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी: कार्यस्थल की व्यवस्था में सुधार संभव है। अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा। कामकाज में देरी से मन अशांत रहेगा। विवादों से बचने के लिए कूटनीति से काम लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क;शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी: समय पर मदद मिलने से राह आसान होगी। वैवाहिक संबंधों में आपसी कड़वाहट कम होगी। भाग्य का साथ रहेगा। उच्च शिक्षा में रुकावट आ सकती है। परिवार के साथ यात्रा का योग है।
सिंह;शुभ अंक 6, शुभ रंग नारंगी : दुविधा में निर्णय लेना कठिन होगा। अटका हुआ धन वसूल कर लेंगे। भाग्य की बाधाएं दूर होने की संभावना है। समयनुसार कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ेगा। मित्रों से मुलाकात होगी।
कन्या;शुभ अंक 7, शुभ रंग काला : कार्ययोजना में सुधार की रूपरेखा बनेगी। परिचितों के कारण नुकसान की आशंका है। सामूहिक कायों में सबकी सलाह लेना लाभकारी रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी संभव है।
तुला;शुभ अंक 9, शुभ रंग आसमानी नए काम की शुरुआत के योग बनेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता होगी। अनजान पर भरोसा करने से बचें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। यात्रा टालना ही बेहतर रहेगा।
वृश्चिक;शुभ अंक 3, शुभ रंग सफेद मनचाही सफलता के लिए थोड़े प्रयास जरूरी हैं। वक्त के साथ कार्यशैली में बड़ा बदलाव आएगा। दिखावे के चक्कर में सेहत बिगड़ सकती है। विवादित मामले सुलझ सकते हैं।
धनु;शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी आपका चिड़चिड़ा व्यवहार लोगों को विरोधी बना सकता है। साझेदारी में नया काम शुरू करेंगे। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। विवादास्पद मामले सुलझ सकते हैं। पुराने संपर्क लाभदायक रहेंगे।
मकर;शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा: जिद में आकर अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। कुछ लोग आपको व्यर्थ के कामों में उलझा सकते हैं। जोखिम भरे कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बन सकती है। मित्र मिलेंगे।
कुंभ;शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : साझा मेहनत से कारोबारी हालात सुधरेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। भावनात्मक संबंधों का गतिरोध दूर होगा। करियर के उतार-चढ़ाव से खित्रता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
मीन;शुभ अंक 1, शुभ रंग नीला : अनावश्यक टकराव से मन अशांत रहेगा। बिखरे काम समेटने में परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ने से कर्ज लेना पड़ सकता है। प्रणय संबंधों में मधुरता और प्रेम बढ़ेगा।

