• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बलाना-स्नेह मिलन समारोह में बोले पूर्व प्रधान, मनरेगा, महंगाई, बेरोजगारी और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर रखी बात

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 27, 2026
in Local
0
बलाना-स्नेह मिलन समारोह में बोले पूर्व प्रधान, मनरेगा, महंगाई, बेरोजगारी और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर रखी बात

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

कांग्रेस शासन में गांवों को मिला रोजगार, आज जनता मूलभूत सुविधाओं को तरस रही : हरिशंकर मेवाड़ा

बलाना के स्नेह मिलन समारोह में बोले पूर्व प्रधान, मनरेगा, महंगाई, बेरोजगारी और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर रखी बात

तखतगढ 27 सुमेरपुर उपखंड के बलाना गांव स्थित चामुंडा माताजी मंदिर परिसर में रविवार को स्नेह मिलन समारोह का आयोजन सुमेरपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे एवं पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा के सानिध्य में हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणाें द्वारा मेवाड़ा सहित अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया। गांवों में जरूरतमंद परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिला, जिससे पलायन में कमी आई। मनरेगा के माध्यम से तालाब, एनीकट, चारागाह विकास, ग्रामीण सड़कें, जल संरक्षण और अन्य स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण हुआ, जिसका लाभ आज भी ग्रामीणों को मिल रहा है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं था, बल्कि गांवों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना भी था। इससे किसानों, पशुपालकों और श्रमिक वर्ग को सीधा लाभ मिला तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ीं।

मेवाड़ा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति भी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि आमजन बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। कांग्रेस हमेशा किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और गरीब वर्ग के हितों की आवाज उठाती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, बलाना प्रशासक शंभुराम मीणा, मंडल अध्यक्ष मूलसिंह बलाना, सेवादल के लक्ष्मण खिमाड़ा, इंदाराम कोसेलाव, माताजी उपासक नारायण मीणा, पेमाराम खिमाड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous Post

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

सुमेरपूर-नाले के क्षतिग्रस्त ढक्कनों से राहगीर परेशान, हादसे की आशंका गेमावत हॉस्पिटल के पीछे

Next Post
सुमेरपूर-नाले के क्षतिग्रस्त ढक्कनों से राहगीर परेशान, हादसे की आशंका गेमावत हॉस्पिटल के पीछे

सुमेरपूर-नाले के क्षतिग्रस्त ढक्कनों से राहगीर परेशान, हादसे की आशंका गेमावत हॉस्पिटल के पीछे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page