• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शिवगंज के सभी 35 वार्ड जीतने का लक्ष्यः संयम लोढ़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र, माइक्रो मैनेजमेंट पर जोर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 27, 2026
in Local
0
शिवगंज के सभी 35 वार्ड जीतने का लक्ष्यः संयम लोढ़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र, माइक्रो मैनेजमेंट पर जोर

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा ने शिवगंज में कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए सभी 35 वार्ड जीतने का लक्ष्य रखा।

उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता एकजुट होकर योजनाबद्ध तरीके से संगठन, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क पर काम करें तो यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। लोढ़ा ने प्रत्येक वार्ड केलिए अलग रणनीति बनाकर हर परिवार और मतदाता तक पहुंचने का आह्वान किया।

चुनाव जीतने के लिए संगठन और रणनीति पर जोर

शिवगंज में आयोजित नगर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए संयम लोढ़ा ने कहा कि चुनाव केवल नारों से नहीं जीते जाते, बल्कि मजबूत संगठन, विश्वसनीय नेतृत्व, प्रभावी जनसंपर्क और जनता के विश्वास से जीत सुनिश्चित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी तुरंत शुरू करने और प्रत्येक वार्ड के लिए अलग रणनीति बनाने का आह्वान किया।

हर वार्ड में बनेगी संयुक्त टीम

लोढ़ा ने प्रत्येक वार्ड में सशक्त संगठन खड़ा करने का लक्ष्य तय करते हुए वार्ड अध्यक्ष, बीएलए, बूथ कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और वरिष्ठ कांग्रेसजनों को मिलाकर संयुक्त टीम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने, मतदाता सूची का अध्ययन करने, नए मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और प्रत्येक परिवार तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाने पर बल दिया।

वार्डवार समस्याओं की सूची तैयार करने के निर्देश

उन्होंने कहा कि माइक्रो मैनेजमेंट चुनाव में सबसे बड़ी ताकत है। इसके तहत प्रत्येक वार्ड की समस्याओं की अलग सूचीतैयार की जाए। सूची में पेयजल, टूटी सड़कें, नालियों की सफाई, बंद स्ट्रीट लाइटें, खराब सफाई व्यवस्था, युवाओं के लिए खेल मैदान की कमी तथा महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को शामिल कर तथ्यों के साथ जनता के सामने रखा जाए।

जनता का विश्वास जीतना सबसे जरूरी

लोढ़ा ने कहा कि जनता से केवल वोट मांगना पर्याप्त नहीं है। उन्हें यह भरोसा दिलाना होगा कि कांग्रेस उनकी समस्याओं को सुनने, समझने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने वाली पार्टी है। चुनावी अभियान स्थानीय विकास और जनता की अपेक्षाओं पर आधारित होना चाहिए।

सकारात्मक व्यवहार और जनहित का संदेश

उन्होंने कार्यकर्ताओं को किसी के प्रति कटुता नहीं रखने की सलाह देते हुए कहा कि उनका व्यवहार सकारात्मक, संयमित और जनहित केंद्रित होना चाहिए। जनता को यह महसूस होना चाहिए कि कांग्रेस केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहने वाली पार्टी है।

युवाओं से सोशल मीडिया और घर-घर संपर्क बढ़ाने का आह्वान

लोढ़ा ने विशेष रूप से युवाओं से सोशल मीडिया से लेकर घर-घर जनसंपर्क तक हर माध्यम का प्रभावी उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने वार्ड के हर परिवार तक पहुंचने का लक्ष्य तय करे, लोगों की समस्याएं सुने, उनके समाधान के लिए प्रयास करे और विश्वास का संबंध स्थापित करे।

‘चुनाव का परिणाम महीनों पहले तय होना शुरू हो जाता है

‘उन्होंने कहा कि चुनाव का परिणाम मतदान वाले दिन नहीं, बल्कि उससे कई महीने पहले कार्यकर्ताओं की मेहनत से तय होना शुरू हो जाता है। यदि आज से पूरी निष्ठा, अनुशासन और संगठनात्मक एकता के साथ काम किया जाए तो शिवगंज के सभी 35 वार्डों में कांग्रेस जीत दर्ज कर सकती है। उन्होंने संगठन को सर्वोपरि रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान करने, हर वार्ड में मजबूत टीम बनाने और जनता के विश्वास को सबसे बड़ी ताकत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Previous Post

पशुपालन मंत्री ने किया बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

Next Post

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

Next Post
पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page