• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा-तेल गर्म करते लगी आग, महिला के दोनों हाथ झुलसेः पिंडवाड़ा में अचार बनाते समय हादसा, सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 27, 2026
in Local
0
पिंडवाड़ा-तेल गर्म करते लगी आग, महिला के दोनों हाथ झुलसेः पिंडवाड़ा में अचार बनाते समय हादसा, सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही के पिंडवाड़ा कस्बे में शनिवार सुबह अचार बनाने के लिए गैस चूल्हे पर तेल गर्म करते समय अचानक आग भड़कने से एक महिला के दोनों हाथ कोहनी से ऊपर तक बुरी तरह झुलस गए।

परिजन उसे तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। महिला का वहां इलाज जारी है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, पिंडवाड़ा निवासी दिनेश कुमार की पत्नी पुष्पा अपने घर में अचार बनाने के लिए गैस चूल्हे पर तेल गर्म कर रही थीं। इसी दौरान अचानक गर्म तेल में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते तेज रूप ले लिया। महिला को संभलने का मौका नहीं मिला और आग की चपेट में आने से उनके दोनों हाथ कोहनी से ऊपर तक बुरी तरह झुलस गए।

चीख सुनकर दौड़े परिजन और पड़ोसी

पुष्पा की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। किसी तरह आग पर काबू पाया गया और गंभीर रूप से झुलसी महिला को तत्काल पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राथमिक इलाज के बाद किया रेफर

सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज देने के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

Previous Post

गौशाला को दान की 7 बीघा भूमिः वाड़ा गांव में करीब 2 करोड़ की भूमि गौशाला के नाम समर्पित

Next Post

सुमेरपुर-कल से आयोजित होगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान होगा शुरू,सुमेरपुर ब्लाॅक में 41,018 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page