• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी में पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, जलदाय विभाग को सौंपा ज्ञापन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 15, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE


रानी। नगर में लगातार बनी हुई पेयजल समस्या को लेकर सोमवार को नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धमेन्द्र जैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे और नियमित जलापूर्ति की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि जलदाय विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण आमजन को समय पर पानी नहीं मिल रहा है। ज्ञापन देने पहुंचे कार्यकर्ताओं को जब विभाग की जेईएन बिंदूमती कार्यालय में उपस्थित नहीं मिलीं तो कार्यकर्ता नाराज हो गए। इस दौरान उन्होंने विभागीय कर्मचारियों के प्रति रोष जताया और कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन और हंगामा चलता रहा।


प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मटके फोड़कर जल संकट के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। बाद में जलदाय विभाग की ओर से भवानीसिंह ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से ज्ञापन प्राप्त किया।


ज्ञापन में मांग की गई कि नगर में नियमित एवं समयबद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, बिजली कटौती के दौरान भी वैकल्पिक व्यवस्था कर पानी की सप्लाई दी जाए ताकि सभी क्षेत्रों के लोगों को पर्याप्त पानी मिल सके। साथ ही नगर में विभिन्न स्थानों पर हो रहे पाइपलाइन लीकेज को शीघ्र बंद कराने की मांग भी रखी गई।


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रभारी दिलबाग सिंह खुडाला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धमेन्द्र जैन, वीपिन कच्छवाह, सुनील बैरवा, इलियास चढ़वा, ईस्ती याग खान, कपुराराम , रेखा माली, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गीता रांगी, छोटूसिंह राजपुरोहित, मोहन देवडा, दिपचंद गर्ग, महात्मा, मांगीलाल रांगी , सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इसी दौरान रानी गांव के कांग्रेस नेता जयसिंह राजपुरोहित का जन्मदिन भी कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर मनाया गया।

Previous Post

संभागीय आयुक्त सख्त, एसडीएम बाली को जारी किए निर्देश, बीजापुर के सामाजिक कार्यकर्ता भवानी सिंह राजगुरुं ने मागी थी रिपोर्ट

Next Post

बीजापुर ग्राम सोमवती अमावस्या पर हरगंगा हिंगलाज मंदिर और नगरेश्वर महादेव मंदिर  में गुंजे जयकारे

Next Post

बीजापुर ग्राम सोमवती अमावस्या पर हरगंगा हिंगलाज मंदिर और नगरेश्वर महादेव मंदिर  में गुंजे जयकारे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page