PALI SIROHI ONLINE
हनुमान सिंह राव
बाली उपखण्ड के बीजापुर ग्राम सोमवती अमावस्या पर अरावली की तलहटी में स्थित हरगंगा हिंगलाज मंदिर और नगरेश्वर महादेव मंदिर में गुंजे जयकारे।
बीजापुर सोमवती अमावस्या के अवसर पर बीजापुर के प्राचीन महादेव मंदिर और अरावली पर्वतमाला में स्थित हरगंगा हिंगलाज मंदिर बीजापुर में सनातन धर्म बंधुओं द्वारा आराध्य देव नगरेश्वर महादेव जी की महाआरती करके खुशहाली की मंगलकामना की गई।
हर गंगे माता मंदिर के पुजारी बाबुलाल गर्ग ने बताया कि आज सोमवती अमावस्या के दिन गोड़वाड़ के हरिद्वार माने जाने वाले पवित्र स्थल पर श्रृद्धालुओं की भीड़ लगी रही हर गंगे मां की पुजा अर्चना की गई वही हर गंगे माता मंदिर के बाहर बने जल कुंड में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मोक्ष प्राप्ति की आराधना की गई पाली सिरोही जालोर के श्रृद्धालुओं ने आज हर हर गंगे माता मंदिर के दर्शन किये अरावली की सुरम्य वादियों में स्थित गुफा मंदिर जो की थुम्बा पहाड की छोटी पर मां हिंगलाज माता मंदिर पर भी श्रृद्धालुओं की भीड़ लगी रही वही श्रृद्धालुओं ने मां हिंगलाज माता मंदिर पर पुजन कार्यक्रम से पूर्व देव प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार किया गया।
इस अवसर पर महिलाओं ने भजन कीर्तन कर अधिकमास की महीमा और सोमवती अमावस्या के महत्व के जान कारी प्राप्त की वही भीषण गर्मी में जल कुंड में स्नान करने से राहत की सांस ली।


