PALI SIROHI ONLINE
रानी पुलिस थाने में स्थानांतरित पुलिसकर्मियों का भावभीना विदाई समारोह आयोजित
नगराज वैष्णव
रानी पुलिस थाने में सोमवार को स्थानांतरित पुलिसकर्मियों के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में थाना प्रभारी (सीआई) आनंद सांखला ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सीआई आनंद सांखला ने कहा कि जहां भी आपकी नई नियुक्ति हो, वहां अपने उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन एवं व्यवहार से विभाग का नाम रोशन करें तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें।
समारोह में एएसआई ओटाराम मेघवाल सहित प्रकाश, अजीतपाल, अशोक कुमार, रामकिशोर, भेरूसिंह, अमृतलाल, भरतलाल, राजेश कुमार एवं पवन कुमार सहित स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को माला एवं साफा पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा उनके कार्यकाल को याद करते हुए सम्मान व्यक्त किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। पी एस सेवा समिती के अध्यक्ष हरीसिह चौहान , महेन्द्रसिह , अशोक परीहार आम जनता उमड पड़ी

