• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपूर-जनता की आवाज दबाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगे — हरिशंकर मेवाड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 22, 2026
in Local
0
सुमेरपूर-जनता की आवाज दबाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगे — हरिशंकर मेवाड़ा

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

जनता की आवाज दबाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगे — हरिशंकर मेवाड़ा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग काे लेकर राजगुरु सर्कल पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का प्रतीकात्मक पुतला फूंका

तखतगढजुलाई(खीमाराम मेवाडा) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बुधवार को सुमेरपुर के राजगुरु सर्कल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन विधायक प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के सानिध्य एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई तथा विभिन्न अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।


इस अवसर पर हरिशंकर मेवाड़ा ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सरकार की नीतियां युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ न्याय नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा जनता की आवाज दबाने के लिए सरकार चाहे जितने प्रयास कर ले, कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने या झुकने वाला नहीं है। लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और हम इसे पूरी मजबूती से निभाते रहेंगे। मेवाड़ा ने कहा कि देश के युवाओं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के हितों से जुड़े हर मुद्दे पर संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

राजगुरु सर्कल पर कुछ समय तक राजनीतिक माहौल गर्म रहा। प्रदर्शन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा, जिला उपाध्यक्ष करण सिंह चाणाैद, तखतगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष फुटरमल सुथार, पूर्व युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगदीश राजपुराेहित, जिला महामंत्री जफर खान, खेलकूद प्रकाेष्ठ जिलाध्यक्ष मुकेश बरोलिया, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेंद्रसिंह, पूर्व यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित परिहार, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह, मनोहर परमार, नगर उपाध्यक्ष शैतान कुमार, किरण सिंह, कैलाश गोयल, नरेंद्र पूनिया, संजय हीरागर, पूर्व पार्षद महबूब खान, चतराराम, गोविंद, खूबचंद खत्री, पार्षद नरेश, शंकर देवासी, इंद्रजीत वालिया, छगन मेघवाल, रिछपाल सिंह, प्रवीण कानपुरा, प्रकाश डिंगाई, कमलेश चाैहान, लखन मीणा, किशन माेबारसा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

रानी- अवैध बजरी के भरा 01 ट्रेक्टर मय ट्रोली व अवैध मिटटी से भरा डम्पर भी सीज, 1 गिरफ्तार

Next Post

रानी पुलिस थाने में स्थानांतरित पुलिसकर्मियों का भावभीना विदाई समारोह आयोजित

Next Post
रानी पुलिस थाने में स्थानांतरित पुलिसकर्मियों का भावभीना विदाई समारोह आयोजित

रानी पुलिस थाने में स्थानांतरित पुलिसकर्मियों का भावभीना विदाई समारोह आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page