• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी में बिना अनुमति रोड कटिंग व अवैध कनेक्शन का मामला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 17, 2026
in Local
0
रानी में बिना अनुमति रोड कटिंग व अवैध कनेक्शन का मामला

PALI SIROHI ONLINE

रानी मेन बाजार में बिना अनुमति रोड कटिंग व अवैध कनेक्शन का मामला
नगराज वैष्णव

रानी नगर के मेन बाजार स्थित रूप वाटिका क्षेत्र में बिना रोड कटिंग परमिशन और बिना पीएसडी (PWD) एनओसी के सीधे पानी की टंकी से कनेक्शन लेने की कोशिश का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह कार्य पूरी तरह अवैध तरीके से किया जा रहा था, जिससे हाल ही में बने लगभग 50 लाख रुपये लागत के सड़क मार्ग को नुकसान होने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि यह मार्ग मुख्य अस्पताल तथा विजोवा की ओर जाने वाला कच्चा रास्ता भी है, जहां आवागमन पहले से ही संवेदनशील है। चार महीने पहले ही इस सड़क का निर्माण हुआ था, ऐसे में इसे फिर से खोदने पर मरम्मत को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

स्थानीय नागरिकों ने यह भी बताया कि पास में नाला गुजर रहा है। यदि रोड कटिंग के दौरान नाला क्षतिग्रस्त होता है तो उसकी मरम्मत भी एक बड़ी समस्या बन सकती है।

नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन ने इस पूरे मामले में आंखें मूंद रखी हैं। इससे पहले भी प्रताप बाजार स्थित पुराने सिनेमा गली में केबल डालने के लिए सड़क को खोदा गया था, लेकिन आज तक उसकी मरम्मत नहीं की गई।

इस तरह की अव्यवस्था से यातायात बाधित होने की संभावना है, खासकर यह मार्ग मुख्य अस्पताल से जुड़ा होने के कारण आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना अनुमति हो रहे कार्यों पर तुरंत रोक लगाई जाए और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से बचाया जा सके।

Previous Post

खौड़ में उदयपुर जोधपुर रोडवेज बस सेवा हुई शुरू, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का जताया आभार

Next Post

अंदौर गांव में आजाद समाज पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का युवाओं ने किया स्वागत

Next Post

अंदौर गांव में आजाद समाज पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का युवाओं ने किया स्वागत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page