• April 17, 2026

अंदौर गांव में आजाद समाज पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का युवाओं ने किया स्वागत

PALI SIROHI ONLINE

दिनेश राव गोल

अंदौर गांव में आजाद समाज पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का युवाओं ने किया स्वागत
सिरोही। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा सिरोही जिले के लिए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अम्बालाल के सम्मान में गांव अंदौर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान गांव के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने अम्बालाल जी का माला पहनाकर एवं स्वागत कर बधाई दी।

कार्यक्रम में सरफार खान, रमेश खां, हिम्मत मेघवाल, शौकत खान, उस्मान खान सहित कई युवाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं ने एकजुट होकर आजाद समाज पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया और संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।  गांव में इस स्वागत कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

You cannot copy content of this page