• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खौड़ में उदयपुर जोधपुर रोडवेज बस सेवा हुई शुरू, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का जताया आभार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 17, 2026
in Local
0
खौड़ में उदयपुर जोधपुर रोडवेज बस सेवा हुई शुरू, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का जताया आभार

PALI SIROHI ONLINE

खौड़ में उदयपुर जोधपुर रोडवेज बस सेवा हुई शुरू, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का जताया आभार

नगराज वैष्णव
रानी /खौड़ गांव समेत आस पास के गांवों में रोडवेज बस सेवा की मांग लंबे समय से चल रही थी मगर शुक्रवार को मुख्य अतिथि पूर्व यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा ,सरपंच दुर्गा रुपेश दाधीच,उपसरपंच मालमसिंह मेड़तिया के सानिध्य में हरी झंडी दिखाकर जोधपुर से उदयपुर के लिए नई रोडवेज बस सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। बस सेवा के शुरू होने से न केवल स्थानीय ग्रामीणों बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। बस सेवा के शुभारंभ पर सरपंच दुर्गा रूपेश दाधीच, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश सीरवी आदि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तथा राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुमेरपूर विधायक जोराराम कुमावत का आभार व्यक्त किया।

भाजपा नेता रूपेश दाधीच ने कहा कि यह बस सेवा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। बस सुबह 8 बजे जोधपुर से रवाना होकर खौड़ गांव में 10 बजे पहुंचेगी तथा दूसरी बस 10 बजे जोधपुर से रवाना होकर 12 बजे खौड़ पहुंचेंगी।

क्षेत्रवासीयौ को मिलेगा बस सेवा का फायदा

आवागमन सुगम अब उदयपुर और जोधपुर जाने के लिए ग्रामीणों को निजी वाहनों या कई जगह बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

व्यापार को बढ़ावा
व्यापारी वर्ग को माल लाने ले जाने में आसानी होगी।

छात्रों को राहत

उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उदयपुर-जोधपुर जाने वाले छात्रों को सीधी बस सेवा मिलेगी।

चिकित्सा सुविधा
इलाज के लिए बड़े शहरों में जाने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। बस के शुभारंभ पर चालक व परिचालक का माला पहनाकर स्वागत किया गया और मिठाई बांटी गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रदेश नेतृत्व एवं स्थानीय विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया।

   यह भी रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा खौड़ मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह बालराई, प्रधानाचार्य महावीरसिंह, किरण परिहार ,वरदाराम चौधरी, किरणसिंह चौहान, श्यामसिंह भाटी, दुर्गेशसिंह चौहान, हमीराराम देवासी, सोनाराम मेघवाल, ताराराम मीणा, नारायणलाल पुच्छल, समाजसेवी अरविंद गोयल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मोजूद रहे।

Previous Post

सोजत में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई:सिरीयारी पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 798 ग्राम अवैध अफीम जब्त

Next Post

रानी में बिना अनुमति रोड कटिंग व अवैध कनेक्शन का मामला

Next Post
रानी में बिना अनुमति रोड कटिंग व अवैध कनेक्शन का मामला

रानी में बिना अनुमति रोड कटिंग व अवैध कनेक्शन का मामला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page