PALI SIROHI ONLINE
रेवदर के कांडला हाईवे पर पेड़ से टकराई कारःकांच टूटा, एक युवक गंभीर घायल; हायर सेंटर रेफर
रेवदर, सिरोही-रेवदर के मंडार थाना क्षेत्र में कांडला हाईवे पर सोमवार को एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पेड़ कार का शीशा तोड़ते हुए अंदर तक घुस गया। यह दुर्घटना मगरीवाड़ा के पास हुई।
घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने घायल युवक को कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए मंडार अस्पताल पहुंचाया। मंडार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, घायल युवक रेवदर का निवासी बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही मंडार पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

