• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी-बिजोवा में रैबीज से युवक की मौत के बाद एहतियातन टीकाकरण जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 18, 2026
in Local
0
रानी-बिजोवा में रैबीज से युवक की मौत के बाद एहतियातन टीकाकरण जारी

PALI SIROHI ONLINE

रानी | बिजोवा में रैबीज से युवक की मौत के बाद एहतियातन टीकाकरण जारी
नगराज वैष्णव

रानी। समीपवर्ती ग्राम बिजोवा में पिल्ले के काटने से रैबीज संक्रमण के कारण एक युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों तथा शव के संपर्क में आए व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर रैबीज रोधी टीके लगाए जा रहे हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रानी के प्रभारी डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए प्रतिदिन लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए आवश्यक परामर्श भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले तथा शव के निकट आने या उसे स्पर्श करने वाले लोगों का भी सावधानी के तौर पर टीकाकरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार को रानी के समाजसेवी डालचंद मेवाड़ा ने भी एहतियात के तौर पर रैबीज वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को कुत्ते, पिल्ले या अन्य संदिग्ध जानवर ने काटा या खरोंचा है, अथवा वे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में विशेष परिस्थितियों में आए हैं, तो चिकित्सकीय सलाह लेकर समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं।

Previous Post

तखतगढ-52 वर्षों से तखतगढ़ में एससी-एसटी को नहीं मिला पालिकाध्यक्ष बनने का अवसर, आरक्षण रोटेशन पर उठे सवाल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page