PALI SIROHI ONLINE
जालोर-शिव सेना जालोर की ओर से अमृत देवासी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच में हुई लापरवाही के को लेकर गृह मंत्री के नाम कलेक्टर जालोर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि भैंसवाड़ा निवासी अमृत देवासी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया था। घटना को लगभग 3 साल बीत जाने के बावजूद आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ितपरिवार एवं क्षेत्र वासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि मृतक का मोबाइल फोन बरामद होने के बावजूद उसकी फॉरेंसिक रिपोर्ट अब तक प्राप्त नहीं होना जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।3 साल से चक्कर काट रहा पीड़ित परिवार
शिव सेना जिला प्रमुख रूपराज राज पुरोहित ने कहा कि मृतक के वृद्ध माता-पिता पिछले 3 सालों से न्याय की प्रतीक्षा में चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। लगातार विलंब के कारण परिवार मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक पीड़ा झेल रहा है। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में गृह मंत्री अमित शाह के नाम एसडीएम ज्ञापन देकरमांग की गई है कि अमृत देवासी हत्याकांड की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच करवाई जाए, प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, मोबाइल की फॉरेंसिक रिपोर्ट तत्काल प्राप्त कर जांच में शामिल किया जाए और जांच में हुई लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए।


