PALI SIROHI ONLINE
पिंटू अग्रवाल चामुंडेरी
जयपुर. राजस्थान के पाली जिले के साथ बाली विधानसभा क्षेत्र वासियो के लिए आज खुशी का दिन है, यह इस लिए की राजस्थान विधानसभा के गठन के 75वें वर्ष पर राजस्थान विधानसभा के वर्तमान और पूर्व विधायकों का समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया राष्ट्रमंडलीय संसदीय संघ राजस्थान शाखा के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व वहीं समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रहे. समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे इस कार्यक्रम में बाली विधायक पुष्वेन्द्र सिंह राणावतं का साल मोमेंटो देकर सम्मानित किया वही बाली के देसुरी निवासी पूर्व मंत्री पूर्व विधायक अचलाराम मेघवाल को भी सम्मान मिला जो क्षेत्र के लिए सराहनीय खुशी का पल है।
6 या उससे से अधिक बार विधायक पूर्व विधायकों में का सम्मान:समारोह के दौरान 6 या उससे अधिक बार विधायक निर्वाचित होने वाले 26 वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया. इनमें पुष्पेंद्र सिंह राणावतं बाली,सुमित्रा सिंह, गुलाबचंद कटारिया, प्रद्युम्न सिंह, देवी सिंह भाटी, कैलाश मेघवाल, घनश्याम तिवाड़ी, राजेंद्र राठौड़ और फतेह सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल रहे. इसके साथ ही 7 पूर्व विधानसभा अध्यक्षों का भी सम्मान हुआ. इनमें सुमित्रा सिंह, कैलाश मेघवाल, दीपेंद्र सिंह शेखावत, डॉ सीपी जोशी और शांतिलाल चपलोत सहित अन्य पूर्व अध्यक्ष शामिल हैं. सम्मानित अतिथियों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए
‘विकास के प्रति सभी की प्रतिबद्धता’: राधाकृष्णन ने कहा कि चुनाव जीतना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी अधिक जरूरी यह है कि जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरता है. विधायक केवल कानून नहीं बनाते, बल्कि अपनी कार्यशैली और मूल्यों से आने वाली पीढ़ियों के लिए एक विरासत भी छोड़ते हैं. राजनीतिक विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन राजस्थान के विकास के प्रति सभी की प्रतिबद्धता एक समान होनी चाहिए. अनुभव का ज्ञान केवल पुस्तकों से नहीं, बल्कि उन लोगों से मिलता है जिन्होंने ईमानदारी और समर्पण के साथ सदन में कार्य किया है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन जनता और संविधान के प्रति निष्ठा सर्वोपरि रहनी चाहिए. राज्यसभा के सभापति के रूप में अपने अनुभव साझा करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि सदनों में बहस और चर्चा रचनात्मक तथा समाधान केंद्रित होनी चाहिए
बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत व पूर्व विधायक अचलाराम मेघवाल के सम्मानित होने पर नाना भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा,बेड़ा बीजेपी अध्यक्ष श्रवण सिंह,उप प्रधान महावीर सिंह,मिर्गेश्वर सरपंच छेल सिंह चौहान,भाजपा प्रदेश ओबीसी संगठन के मंत्री मोहनलाल देवासी पादरला,चामुंडेरी पूर्व सरपंच डॉ महावीर सिंह राणावत,पूर्व उप सरपंच बंसीलाल मेवाड़ा चामुंडेरी,नाहर सिंह लुंदाड़ा, सवाराम देवासी सेवाड़ी,रमेश भाई माली,पिंटू अग्रवाल चामुंडेरी ,कैलाश कुमावत,मोहन सिंह मेफावत चामुंडेरी,शेरू सिंह,हरि सिंह,दलपत सिंह चामुंडेरी, रणजीत सिंह मेफावत चामुंडेरी,रंजीत सिंह गोइल नाना,काकराड़ी सरपंच राजा राम गरासिया,बेरडी सरपंच भगवती लाल,कुंड़ाल सरपंच पिंटू गरासिया,लालपुरा सरपंच कपूरा राम मीणा,ठंडी बेरी सरपंच कैसा राम गरासिया,भीमाना सरपंच दीपाराम गरासिया,नेकाराम गरासिया,श्रवण देवासी आमलिया,हनुमत सिंह कोटवालियां ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष,साकला राम देवासी कोट,कान सिंह वेलार,संग्राम सिंह वेलार,अंकित सिंह वेलार सहित क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बधाई दी

