PALI SIROHI ONLINE
रामसीन, जालोर;रामसीन के निकट तातोल गांव से मेघवाल समाज ग्रुप का पैदल जत्था बाबा रामदेवरा दर्शन के लिए रवाना हुआ है। यह यात्रा रामसीन क्षेत्र से शुरू हुई।
यात्रा शुरू होने से पहले, गांव स्थित रामदेवरा मंदिर में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा रामदेव की आराधना कर यात्रा के सफल और मंगलमय होने की कामना की।
पूजा के बाद, जत्था बाबा रामदेव के जयकारों के साथ पैदलरामदेवरा के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा में अचलाराम, जोराराम, मांगीलाल, जोगाराम, ओबाराम, अलकेश खांबू, भावाराम, रमेश सोलंकी, पारस कुमार, दलपत सोलंकी, पारस पारंगी, भुबाराम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं।
भक्तों में यात्रा को लेकर उत्साह देखा गया। श्रद्धालु पैदल चलते हुए बाबा रामदेव के जयकारे लगाते हुए रामदेवरा पहुंचेंगे, जहां वे दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।

