PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, ओमप्रकाश चौधरी अति. पुलिस अधीक्षक पाली एवं अमरसिह रतनू वृताधिकारी वृत पाली ग्रामीण के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना रोहट पाना चौधरी के नेतृत्व में अवेध खनन के विरूद्ध कार्यवाही हेतु टीम का गठन किया गया।
घटना का विवरणः दौराने गश्त जरिये मुखबिर ईतला मिली की सरहद ढाबर में अवैध बजरी खनन हो रहा हैं जिस पर सरहद ढाबर में पहुँचने पर जेसीबी द्वारा अवेध बजरी खनन कर एक डम्पर खनिज बजरी का भरता पाया गया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा जेसीबी मशीन चालक रमेश व डम्पर चालक मोहनलाल को गिरफतार कर दोनों वाहन जेसीबी मशीन व डम्पर को जब्त किया गया। मुलजिमान द्वारा अवेध बजरी खनिज खनन करने पर प्रकरण संख्या 174 दिनांक 27.08.2026 को धारा 04/21 एमएमडीआर एक्ट, 303(2),3(5) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
गठित टीमः-
1. जब्बरसिंह उ.नि. पुलिस थाना रोहट ।
2. दिनेश कानि 891 पुलिस थाना रोहट।
3. दिनेश कानि 62 पुलिस थाना रोहट।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-
01. रमेश पुत्र शंकरलाल निवासी अरटिया पीएस रोहट पाली
02. मोहनलाल पुत्र नेमाराम निवासी अरटिया पुलिस थाना रोहट पाली

