• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रामपुरा-सामुदायिक भवन की नाम पट्टिका से छेड़छाड़, असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 9, 2026
in Local
0
रामपुरा-सामुदायिक भवन की नाम पट्टिका से छेड़छाड़, असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-रामपुरा गांव के बस स्टैंड के पास विधायक निधि से निर्मित हीरागर बस्ती में सामुदायिक भवन की नाम पट्टिका पर गोबर लेपने के मामले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज हुआ है। इसको लेकर समाज के लोगों ने एसपी पुष्पेंद्रसिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग भी की है।

पुलिस के अनुसार रामपुरा निवासी प्रवीण कुमार पुत्र पोसाराम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि रामपुरा गांव के बसस्टैंड के पास विधायक कोष से हाल ही में सामुदायिक भवन का निर्माण हुआ। गत 6 अगस्त की रात को असामाजिक तत्वों ने सामुदायिक भवन नाम पट्टिका पर लिखे शब्द पर गोबर लगाकर उसे विकृत करने का प्रयास किया गया। घटना से समाज में रोष व्याप्त है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। समाज ने एसपी को पत्र सौंपकर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके प्रवीण कुमार, विजेंद्र कुमार व पुष्पेंद्र कुमार समेत कई ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Previous Post

शिवगंज में दरगाह हजरत सैय्यद बादशाह का 115वां उर्स 13 को

Next Post

आबुरोड-पुलिस हिरासत से भागने वाला आरोपी गिरफ्तारः मोबाइल बरामद करने घर ले गई थी टीम, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Next Post

आबुरोड-पुलिस हिरासत से भागने वाला आरोपी गिरफ्तारः मोबाइल बरामद करने घर ले गई थी टीम, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page