• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शिवगंज में दरगाह हजरत सैय्यद बादशाह का 115वां उर्स 13 को

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 9, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

शिवगंज-शिवगंज पुराने बस स्टैंड के पास स्थित दरगाह हजरत सैय्यद बादशाह का 115वां वार्षिक उर्स और महफिल-ए-शमा 13 अगस्त को आयोजित होगा।

वक्फ बोर्ड कमेटी दरगाह हजरत सैय्यद बादशाह छावणी-शिवगंज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कमेटी सदर मोहम्मद आरिफ छीपा के अनुसार कार्यक्रम में राजस्थान वक्फ बोर्ड राज्य मंत्री डॉ. खानू खान बुधवाली, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, राजस्थान वक्फ बोर्ड मुत्तवली शब्बीर अहमद शेख भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

महफिल-ए-शमा गुरुवार रात 9 बजे होगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय कव्वाल शब्बीर सदाकत साबरी प्रस्तुति देंगे। उर्स की तैयारियों को लेकर दरगाह परिसर में कमेटी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में जायरीनों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

Previous Post

‘लेडी डॉन’ सुमता बिश्नोई दो बेटों समेत गिरफ्तार: चित्तौड़गढ़ के व्यापारी से 2.45 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप; 14 अगस्त तक रिमांड पर

Next Post

रामपुरा-सामुदायिक भवन की नाम पट्टिका से छेड़छाड़, असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Next Post
रामपुरा-सामुदायिक भवन की नाम पट्टिका से छेड़छाड़, असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रामपुरा-सामुदायिक भवन की नाम पट्टिका से छेड़छाड़, असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page