PALI SIROHI ONLINE
पोसालिया-पालड़ी एम थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया व एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी टीकमाराम ने बताया कि अवैध खनन केखिलाफ चल रहे विशेष अभियान में यह कार्रवाई हुई। टीम ने वेराविलपुर हाईवे कट पर बिना नंबर के महिंद्रा ट्रैक्टर के साथ ट्रॉली पकड़ी। ट्रॉली में अवैध बजरी भरी थी। पुलिस ने आरोपी मांगीलाल पुत्र नवाराम निवासी वेराविलपुर को गिरफ्तार किया।

