PALI SIROHI ONLINE
किशनगढ़ में धूमधाम से मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा: हिंगलाज मातेश्वरी मंदिर गेहलपुर में जुटेंगे गुरु भक्त
किशनगढ़। आदिशक्ति हिंगलाज मातेश्वरी मंदिर, गेहलपुर (किशनगढ़) में इस वर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है।
आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों एवं गुरु भक्तों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार, 28 जुलाई 2026 की शाम को विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा गुरु महिमा एवं माता रानी के भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। तत्पश्चात बुधवार, 29 जुलाई 2026 को प्रातः विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गुरु पादुका पूजन का भव्य कार्यक्रम संपन्न होगा।
विशेष सूचना:
सभी गुरु भक्तों को सूचित किया जाता है कि इस बार परम पूज्य गुरुदेव आयस पीर श्री श्री १००८ श्री शम्भूनाथ जी रावल ‘गुरु गोरखनाथ योगाश्रम’ ना पधारकर, गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन हेतु आदिशक्ति हिंगलाज मातेश्वरी मंदिर, गेहलपुर (किशनगढ़) में ही विराजेंगे।
अतः समस्त गुरु भक्तों, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से सविनय निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में हिंगलाज मातेश्वरी मंदिर, गेहलपुर पधारकर गुरु पादुका पूजन का लाभ उठाएं एवं गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करें।


