PALI SIROHI ONLINE
पोसालिया । पालडी एम थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की। थानाधिकारी टीकमाराम ने बताया कि पुष्पेन्द्र सिंह राठौड के वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई की गई।
किशोर सिंह के निर्देशन में टीम बनाई गई। पुष्पेन्द्र वर्मा के सुपरविजन में तकनीकी जांच की गई। मुखबिर से सूचना ली गई। गौतम ऋषि मंदिर से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को गंभीर मानते हुएअज्ञात आरोपियों को नामजद किया गया। इसके बाद कुशाल और शौकीन शाह को पकड़ा गया। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। प्रकाश कुमार, पिता बाबाराम निवासी अरठवाड़ा ने थाने में रिपोर्ट दी थी। उसने बताया कि 14 अप्रेल को वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर गौतम ऋषि मेला में मंदिर दर्शन के लिए गया था। दर्शन कर लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। पुलिस ने मालियों का वास देसूरी थाना सादड़ी निवासी कुशाल माली व घाणेराव थाना देसूरी निवासी शौकिन शाह को पकड़ा।

