• April 7, 2026

पोसालिया-कृषि कुएं पर पेड़ से  गिरने से किसान की मौत, बाड़ ठीक करने के लिए पेड़ की डाली काट रहा था

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पोसालिया-पालड़ी एम थाना क्षेत्र के पोसालिया में कृषि कार्य के दौरान पेड़ से गिरने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पालड़ी एम थाने के एएसआई राजेंद्र कुमार माली ने बताया कि पोसालिया निवासी हजाराम ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाईकानाराम (48) खेत पर फसल को पशुओं से बचाने के लिए पेड़ की टहनियां काटकर बाड़ बना रहा था। इसी दौरान वह पेड़ से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन उसे तुरंत शिवगंज के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page