गौतम ऋषि महादेव मेले की तैयारियों को लेकर बैठक, मंत्री देवासी व जिला कलेक्टर ने मेला स्थल का लिया जायजा
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
शिवगंज-उपखंड क्षेत्र के ग्राम चोटिला स्थित मीणा समाज के आस्था केंद्र श्री गौतम ऋषि महादेव मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को मंदिर परिसर में बैठक आयोजित हुई। 13 से 15 अप्रैल तक होने वाले मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सिरोही, जालोर व पाली जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था, बिजली, पेयजल, चिकित्सा सेवाएं और अस्थायी पुलिस चौकी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने मेले के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों को मेला समिति के साथ समन्वय बनाकर समय पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मंत्री व कलेक्टर ने किया निरीक्षण बैठक से पूर्व जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने अधिकारियों व ट्रस्ट अध्यक्ष रतन मीणा आमलिया व मेला समिति पदाधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सड़कों की मरम्मत, झाड़ियों की सफाई और अतिरिक्त बसों की व्यवस्था के निर्देश दिए।
बैठक में अध्यक्ष रतन लाल मीणा, सीईओ प्रकाशचंद अग्रवाल, एएसपी किशोर सिंह, एसडीएम नीरज मिश्र सहित अन्य अधिकारी व मेला समिति सदस्य उपस्थित रहे।


