• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-बंद मकान में चोरी करने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार,दो बाल अपचारी भी निरुद्ध

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 7, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली- अमराराम निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना चण्डावल ने बताया कि दिनांक 06 मार्च 2026 व 26 मार्च 2026 की रात्री में कस्बा अटबड़ा में बन्द पड़े दो मकानों में नकबजनी की घटना व जिले में हो रही चोरी व नकबजनी की वारदातो की गम्भीरता को देखते हुए और अज्ञात मुलजिमानों की धरपकड़ हेतु  जयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली के मार्गदर्शन में  रतनाराम आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक सोजत के सुपरविजन में थानाधिकारी अमराराम निपु पुलिस थाना चण्डावल के नेतृत्व में निम्न टीम का गठन किया गया।

गठित टीम
1. अमराराम नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना चण्डावल।
2. बलबीरसिंह सउनि पुलिस थाना चण्डावल
3.  भगवानराम सउनि पुलिस थाना चण्डावल
5.महेन्द्रसिंह कानि. 766 पुलिस थाना चण्डावल (विशेष भुमिका)
4.  जोगाराम मुआ 15 पुलिस थाना चण्डावल
6. कालुराम कानि. 945 पुलिस थाना चण्डावल
7. अशोक कुमार कानि. 1860 पुलिस थाना चण्डावल
8. शंकरलाल कानि. 1036 पुलिस थाना चण्डावल
9. डावाराम कानि. 1203 पुलिस थाना चण्डावल
10. सुमेरराम कानि. 1241 पुलिस थाना चण्डावल

अन्य सहयोगी टीम
1.  गौतम सउनि डीसीआरबी पाली।
2. शेलेन्द्र भाटी कानि. 1804 डीसीआरबी पाली।
3. जोगेन्द्र सिंह कानि. 121 डीसीआरबी पाली।

घटनाः प्रार्थी कानाराम पुत्र मोतीराम जाति सिरवी व  पेमाराम पुत्र  नारायणलाल जाति सिरवी निवासीगण अटबड़ा पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली, राज. द्वारा रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 06 मार्च 2026 की रात्रि में ओमप्रकाश सिरवी के बन्द मकान व दिनांक 26 मार्च 2026 को रात्री में कस्बा अटबड़ा में बन्द पड़े मकानों में अज्ञात चोरो द्वारा मकानों के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी चुराकर ले गयें, वगैरह रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 34/27.03. 2026 धारा 331 (4) बीएनएस व 35/29.03.2026 धारा 331 (4) 305 (ए) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान श्री भगवानराम सउनि व बलबीरसिंह सउनि के जिम्मे किये गये।थानाधिकारी अमराराम नि.पु. के निर्देशन में गठीत टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज चैक किये गये व मुखबीर मामुर कर पम्परागत पुलिस के तरीका, पुर्व चालानशुदा आरोपियों को चिन्हित कर व तकनीकी सहायता से नकबजनी की वारदातों में वांछित मुलजिमानों / बाल अपचारियों को दस्तयाब कर बाद पुछताछ के मुलजिमानो / बाल अपचारियों द्वारा नकबजनी की वारदाते स्वीकार करने पर दो मुलजिमानों को गिरफतार किये गये व दो बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिये गयें, मुलजिमानों/बाल अपचारियों से माल मशरूका बरामदगी के प्रयास जारी है। मुलजिमानों / बाल अपचारियों से अन्य नबकजनी की वारदातों के सम्बन्ध में पुछताछ बाल अपचारियों को किशोर न्यायालय पाली में जमा करवाये गये व मुलजिमानों को जे.सी करवाये गये।

गिरफ्तार मुलजिमान का नाम पता एवं दर्ज प्रकरण:क.सं. नाम पता मुलजिम
1.देवेन्द्र उर्फ टी.डी पुत्र बादरराम नि. बालुण्डिया रोड़ पीपलिया कलां पुलिस थाना रायपुर हाल लोहार कॉलोनी सोजतसिटी
2.जवानराम पुत्र कानाराम उम्र 30 साल नि. नवोडा बेरा हाल लोहार कॉलोनी सोजतसिटी थाना सोजतसिटी जिला पाली
3.विधि से संर्घषरत बालक 02

आमजन से अपीलः आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन गुप्त व प्रहार को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों व वांछित अपराधियो की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 9251255006 नम्बर पर भेजे। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नं. की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

Previous Post

पोसालिया-कृषि कुएं पर पेड़ से  गिरने से किसान की मौत, बाड़ ठीक करने के लिए पेड़ की डाली काट रहा था

Next Post

आबुरोड-ट्रेन में शराब की तस्करी करते जीआरपी ने महिला को पकड़ा

Next Post
आबुरोड-ट्रेन में शराब की तस्करी करते जीआरपी ने महिला को पकड़ा

आबुरोड-ट्रेन में शराब की तस्करी करते जीआरपी ने महिला को पकड़ा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page