• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दुर्गा सीमेंट फैक्ट्री की संपत्ति कुर्क: बकाया 4.59 करोड़ की वसूली हेतु 10 अगस्त 2026 को सार्वजनिक नीलामी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 3, 2026
in Local
0
दुर्गा सीमेंट फैक्ट्री की संपत्ति कुर्क: बकाया 4.59 करोड़ की वसूली हेतु 10 अगस्त 2026 को सार्वजनिक नीलामी

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सरकार के 4.59 करोड़ रुपए से अधिक के बकाया की वसूली के लिए पिण्डवाड़ा उपखंड प्रशासन ने मैसर्स दुर्गा सीमेंट प्रा. लि. की अचल संपत्ति कुर्क कर ली है।

कुर्क की गई फैक्ट्री संपत्ति की सार्वजनिक नीलामी 10 अगस्त 2026 को उपतहसील भावरी मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी, जिसमें इच्छुक खरीदार बोली लगासकेंगे।

4.59 करोड़ रुपए से अधिक की बकाया राशि

उपखंड अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि मैसर्स दुर्गा सीमेंट प्रा. लि., वाडा (प्रो. अरुण परसरामपुरिया) पर सरकार की कुल 4,59,67,068 रुपए (चार करोड़ उनसठ लाख सड़सठ हजार अड़सठ रुपए) की बकाया राशि देय है। बकाया की वसूली के लिए राजस्व प्रक्रिया के तहत कंपनी की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है।

फैक्ट्री भवन सरकार के कब्जे में

वसूली कार्रवाई के तहत मौजा भूजेला के खसरा संख्या 146/4, रकबा 2.5293 हेक्टेयर में स्थित गै. मु. उद्योग मैसर्स दुर्गा सीमेंट फैक्ट्री प्रा. लि. के वर्ष 1986 से लीजधारी दर्ज निर्मित भवनों को कुर्क कर सरकार के कब्जे में ले लिया गया है।

10 अगस्त को होगी सार्वजनिक नीलामी

तहसीलदार पिण्डवाड़ा द्वारा 10 अगस्त 2026 को उपतहसील भावरी मुख्यालय पर कुर्क की गई संपत्ति की सार्वजनिक नीलामी कराई जाएगी। प्रशासन ने इच्छुक खरीदारों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

Previous Post

सरुपगंज-मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौतः स्वरूपगंज में डीएफसीसी लाइन पर हादसा, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

Next Post

बुजुर्ग महिला ने किया सुसाइड: छत के बाथरूम में लगाया फंदा, मानसिक बीमारी से जूझ रही थी

Next Post
बुजुर्ग महिला ने किया सुसाइड: छत के बाथरूम में लगाया फंदा, मानसिक बीमारी से जूझ रही थी

बुजुर्ग महिला ने किया सुसाइड: छत के बाथरूम में लगाया फंदा, मानसिक बीमारी से जूझ रही थी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page