• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सरुपगंज-मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौतः स्वरूपगंज में डीएफसीसी लाइन पर हादसा, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 3, 2026
in Local
0
सरुपगंज-मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौतः स्वरूपगंज में डीएफसीसी लाइन पर हादसा, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-स्वरूपगंज रेलवे स्टेशन के पास डीएफसीसी लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्वरूपगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस फिलहाल मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है।जानकारी के अनुसार, सरुपगंज थाने से एएसआई लक्ष्मण राम पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई शुरू की और युवक की पहचान के प्रयास किए। पहचान न होने पर, पुलिस ने समाजसेवी अर्जुन कुमार की मदद से शव को सरुपगंज के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक युवक नितोड़ा निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने संभावित परिजनों को मौके पर बुलाया है ताकि वे शव की सही पहचान कर सकें। शव की पहचान होने और परिजनों की रिपोर्ट के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि युवक किन परिस्थितियों में डीएफसीसी रेलवे लाइन तक पहुंचा।

Previous Post

माउंट आबू में 24 घंटे में 40 MM बारिशः सीजन में अब तक 740 एमएम से ज्यादा बरसे मेघ, पर्वतीय वादियों में घना कोहरा छाया

Next Post

दुर्गा सीमेंट फैक्ट्री की संपत्ति कुर्क: बकाया 4.59 करोड़ की वसूली हेतु 10 अगस्त 2026 को सार्वजनिक नीलामी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page