• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तेलपुर में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शवः मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, जांच जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 23, 2026
in Local
0
तेलपुर में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शवः मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, जांच जारी

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के तेलपुर गांव के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को पिंडवाड़ा सरकारी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया।जानकारी के अनुसार पिंडवाड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलपुर गांव के पास सड़क से थोड़ी दूरी पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव की पहचान तेलपुर निवासी प्रवीण पुत्र सवाराम भील के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को भी मौके पर बुलाया और मौका मुआयना किया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी इससे पहले किसी ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी थी कि एक घायल युवक मौके पर पड़ा है। एम्बुलेंस 108 जब मौके पर पहुंची, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद एम्बुलेंस कर्मियों ने पिंडवाड़ा पुलिस को सूचना दी।

पुलिस इस मामले में अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। पुलिस दुर्घटना या किसी अन्य कारण की संभावनाओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में आगे की जांच की जाएगी।

Previous Post

माउंट आबू में राष्ट्रीय बजरंग दल का शिविर संपन्नः प्रवीण तोगड़िया बोले- देश में बदल रही हैं परिस्थितियां

Next Post

तखतगढ़ में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का भव्य उद्घाटन, राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर एवं मंत्री जोराराम कुमावत ने की विभिन्न विकास कार्यों में उदघाटन व लोकार्पण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page