• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

माउंट आबू में राष्ट्रीय बजरंग दल का शिविर संपन्नः प्रवीण तोगड़िया बोले- देश में बदल रही हैं परिस्थितियां

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 23, 2026
in Local
0
माउंट आबू में राष्ट्रीय बजरंग दल का शिविर संपन्नः प्रवीण तोगड़िया बोले- देश में बदल रही हैं परिस्थितियां

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-माउंट आबू में राष्ट्रीय बजरंग दल का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को संपन्न हुआ। इस शिविर को अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में परिस्थितियों में बदलाव आ रहा है।स्थानीय रघुनाथ मंदिर में आयोजित इस शिविर में देशभर से 70 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। डॉ. तोगड़िया ने अपने संबोधन के बाद कहा कि देशभर में अब परिवर्तन देखा जा रहा है। यह परिवर्तन कहीं तेजी से तो कहीं धीरे-धीरे दिखाई दे रहा है, लेकिन कुल मिलाकर परिस्थितियों में बदलाव स्पष्ट है। तोगड़िया ने समाजसेवी सुधीर जैन से उनके आवास पर मुलाकात की।

युवाओं को जागरूक रहने का किया आह्वान

रघुनाथ मंदिर में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह ने देश भर के युवाओं से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वे लव जिहाद जैसी घटनाओं के लिए खुद को अग्नि की ज्वाला बनाएं और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हर समय तत्पर रहें। उन्होंने यह भी कहा कि देश को इन जिहादी ताकतों से बहुत ज्यादा खतरा है।

‘हर प्रांत में बनेगा हनुमान चालीसा का केंद्र’

मनोज सिंह ने घोषणा की कि हर प्रांत में हनुमान चालीसा का एक केंद्र बनेगा। इसमें सभी लोग आकर हनुमान चालीसा करेंगे और आरोग्य रहने के लिए बताए गए नियम कायदों का भी पालन करेंगे। कार्यक्रम के अंत में इंद्रजीत सिंह राजगुरु को सफल वर्ग संचालन के लिए सम्मानित किया गया।

Previous Post

तालाब में मिला युवती का शवः स्कूल में टीसी लेने गई थी, गांव के युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया

Next Post

तेलपुर में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शवः मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, जांच जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page