• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का भव्य उद्घाटन, राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर एवं मंत्री जोराराम कुमावत ने की विभिन्न विकास कार्यों में उदघाटन व लोकार्पण

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 23, 2026
in Local
0
तखतगढ़ में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का भव्य उद्घाटन, राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर एवं मंत्री जोराराम कुमावत ने की विभिन्न विकास कार्यों में उदघाटन व लोकार्पण

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिंटु अग्रवाल

*’तखतगढ़ में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का भव्य उद्घाटन, राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर एवं मंत्री जोराराम कुमावत ने की विभिन्न विकास कार्यों में उदघाटन व लोकार्पण’*

पाली, 23 अप्रैल। जिले में सुमेरपुर, तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में गुरुवार को 100 फीट ऊंचे तिरंगा ध्वज व विभिन्न विकास कार्यों का एलईडी पर रिमोट के जरिये मुख्य अतिथि सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर तथा राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत द्वारा भव्य उद्घाटन व शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तखतगढ़ बस स्टेण्ड पर हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके पश्चात अतिथियों ने संयुक्त रूप से तिरंगा ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिक्किम राज्यपालन व कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्म निर्भर निधि योजना के तहत कुल 10 लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये के चैक वितरित किए गए।

सिक्किम राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने उदबोधन में कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने तखतगढ़ नगर पालिका के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। साथ ही उन्होंने सिक्किम राज्य की भौगोलिक व प्राकृतिक सुंदरता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह के नेतृत्व में 1967 में, जब सिक्किम के नाथू ला में चीनी सैनिकों ने अतिक्रमण की कोशिश की, तो उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के पीछे हटने के आदेशों को दरकिनार करते हुए, स्वयं तोपों का उपयोग करने का साहसी निर्णय लिया। इस निर्णायक कार्रवाई से 300 से अधिक चीनी सैनिक मारे गए और उन्होंने चीन को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। नाथूला में सगत सिंह की मूर्ति लगवाने व युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कहीं।

पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका तखतगढ़ के  विशाल 100 फीट का तिरंगा क्षेत्रवासियों में एकता और देशप्रेम की भावना को और मजबूत करेगा। उन्होंने सरस डेयरी प्रोटेक्ट की गुणवत्ता व उपलब्धता, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्म निर्भर निधि योजना आदि के बारे में जानकारी दी।

*तखतगढ़ में विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन -*

उन्होंने बताया कि तखतगढ़ क्षेत्र में 30 मीटर उचाई वाला तिरंगा पोल मय झण्डा फिक्सींग कार्य का लोकार्पण, नगर पालिका तखतगढ क्षेत्र में रेन बसेरा निर्माण कार्य, खेडावास में पानी टंकी निर्माण, नगर पालिका द्वारा पक्षी गृह निर्माण का शिलान्यास किया गया। साथ ही संघवी केसरी सीनीयर सैकण्डरी विद्यालय के प्रार्थना स्थल परसिर में टीनशेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लेब निर्माण का उद्घाटन व कई प्रकार की जांचों की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई तथा पीएमश्री राबाउमावि तखतगढ़ 2 अतिरिक्त कक्षा कक्ष व 3 विज्ञान की प्रयोगशालओ के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थी श्रीमती सगीदेवी पत्नी मोतीराम, पप्पुराम पुत्र प्रतापराम, जगमाल राम पुत्र प्रतापराम, श्रीमती पूजादेवी छगनलाल, सासाराम नरसा को 50 हजार रुपये चैक के माध्यम से अनुदान दिया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत तृतीय किश्त के लिए लाभार्थी सोहनसिंह पुत्र मीठूसिंह, पुखाराम पुत्र गजाराम प्रजापत, श्रीमती पोनीदेवी पत्नी अमराराम माली, श्रीमती शांतिदेवी पत्नी पेमाराम राणा, श्रीमती पुष्पादेवी पत्नी पोमाराम मीणा को 50 हजार का चैक वितरित कर लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मौजूद मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधि व जनसमूह ने राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, पूर्व सांसद पुष्प जैन, डेयरी के प्रतापसिंह बिठीया, करणसिंह नेतरा सहित कई जनप्रतिनिधिगण, एवं उपखण्ड अधिकारी सुमेरपुर, नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल, अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

तेलपुर में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शवः मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, जांच जारी

Next Post

बालिका शिक्षा समाज की प्रथम सीढ़ि इसी उद्देश्य को लेकर समाज संगठित दो मंजिला छात्रावास निर्माण को लेकर तैयारिया पूरी

Next Post

बालिका शिक्षा समाज की प्रथम सीढ़ि इसी उद्देश्य को लेकर समाज संगठित दो मंजिला छात्रावास निर्माण को लेकर तैयारिया पूरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page