
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही।पिंडवाड़ा तहसील के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 4 बजे लौटाना रोड पर जीप नदी में पलट गई। हादसे में 3 लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीप में 30 यात्री सवार थे। जीप सवार सभी लोग मेले से वापस लौट रहे थे।
गंभीर घायलों में हितेश पुत्र विजयराम, पिया राम पुत्र नरसाराम और सेमली निवासी मुकेश पुत्र पूसाराम शामिल हैं। जीप में सवार अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं। कुछ को मामूली चोटें लगीं, जबकि कुछ को अधिक चोटें आईं। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज देकर स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। स्वरूपगंज थाने के सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार तीन गंभीर घायल बेहोशी की हालत में मिले। अन्य सभी यात्री घटनास्थल से फरार हो गए। गंभीर घायलों की स्थिति चिंताजनक होने पर उन्हें सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि यह हादसा लौटना गांव में आयोजित मेले से वापस लौटते समय हुई।


