• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पंजाब और हरियाणा से शराब भरवाने वाला किंगपिन अपराधी गिरफ्तार, 554 कार्टन हुए थे जब्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 22, 2026
in Local
0
पंजाब और हरियाणा से शराब भरवाने वाला किंगपिन अपराधी गिरफ्तार, 554 कार्टन हुए थे जब्त

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौङ, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध शराब की तस्करी के मामलो में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत  नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  जितेन्द्रसिंह वृताधिकारी वृत आबूराज के निकटतम सुपरविजन में  लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोङ रीको के नेतृत्व में दो साल से शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे शराब सप्लायर मुख्य किंगपिन मुल्जिम हिमांशु उर्फ राहुल को राजकोट से गिरफ्तार किया गया है।

घटनाः-अक्टूबर 2024 में मावल पुलिस चौकी पर नाकांबदी के दौरान एक टैंकर से पंजाब निर्मित शराब के 554 कार्टन जब्त कर एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया गये थे। प्रकरण में वांछित मुख्य शराब सप्लायर हिमांशु उर्फ राहुल की पुलिस द्वारा लम्बे समय तक तलाश की गई एवं गिरफ्तारी हेतु कई बार आरोपी के मकान पर दबिश दी गई। मगर मुल्जिम गिरफ्तारी के भय से अधिकतर घर से बाहर अलग-अलग जगह पर रहने के कारण भरसक प्रयास के बावजूद गिरफ्तारी नही हो सकी। जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा मुल्जिम को जिले के टॉप-10 वांछित अपराधीयों की सूची में रखा जाकर थानाधिकारी आबूरोड रीको को गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। आबूरोङ रीको पुलिस द्वारा वांछित टॉप-10 की सूची में वांछित अपराधी हिमांशु उर्फ राहुल की लंबे समय तक लगातार अलग-अलग स्थानों पर तलाश करते हुए राजकोट गुजरात से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया है।

नाम पता मुल्जिमः-हिमाशु उर्फ राहुल पुत्र अशोक कुमार शर्मा उम्र 35 साल निवासी हिसार हरियाणा हाल निवासी मोहाली पंजाब।

पुलिस टीमः-
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोङ रीको
2. पुखराज उप निरीक्षक पुलिस थाना आबूरोङ रीको
3. नरेन्द्र सिंह एएसआई पुलिस थाना आबूरोङ रीको (विशेष भूमिका)
4. ओमप्रकाश कानि. न. 158 पुलिस थाना आबूरोड रीको (विशेष भूमिका)
5.  राजूराम कानि.न.712 पुलिस थाना आबूरोङ रीको

Previous Post

पिंडवाड़ा-डोडा पोस्त से भरी एम्बुलेंस छोड कर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार

Next Post

जालोर में ANTF ने पकड़ी 64 लाख की MD-ड्रग्स: चलती कार से फेंकी 2.136 KG खेप, भागे तस्कर; बिना नंबर की गाड़ी जब्त

Next Post

जालोर में ANTF ने पकड़ी 64 लाख की MD-ड्रग्स: चलती कार से फेंकी 2.136 KG खेप, भागे तस्कर; बिना नंबर की गाड़ी जब्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page