• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा-दुर्घटना में तीन युवक घायल,आमली रोड निवासी युवक सिरोही की तरफ जा रहे थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 15, 2026
in Local
0
पिंडवाड़ा-दुर्घटना में तीन युवक घायल,आमली रोड निवासी युवक सिरोही की तरफ जा रहे थे

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही सदर थाना क्षेत्र में ब्यावर पिंडवाड़ा फोरलेन पर एक सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। शनि धाम मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घायलों में से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। तीनों को इलाज के लिए सिरोही के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पिंडवाड़ा के आमलिया रोड निवासी जगदीश कुमार, सोनू और सागर एक बाइक पर सवार होकर पिंडवाड़ा से सिरोही की ओर जा रहे थे। शनि धाम मंदिर के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस 108 के पायलट सुरेंद्र सिंह देवड़ा और मेल नर्स रोहित पाटीदार ने तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया। घायलों में जगदीश के जबड़े में गंभीर चोट बताई जा रही है।

घटना की सूचना सिरोही सदर पुलिस को दे दी गई है, साथ ही घायल युवकों के परिजनों को भी सूचित किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डिवाइडर से टकराने के बाद मोटरसाइकिल खाई की तरफ गिर गई थी, जबकि घायल युवक सड़क किनारे गिरे थे।

Previous Post

गोवंश हत्या मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली संदिग्धः लोढ़ाः सदबुद्धि यज्ञ आयोजित, आरोपियों को पकड़ने के बजाय गोसेवकों कर रहे पाबंद

Next Post

बूटड़ी गांव में करंट से महिला की मौतः खेत में सिंचाई के दौरान हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

Next Post
बूटड़ी गांव में करंट से महिला की मौतः खेत में सिंचाई के दौरान हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

बूटड़ी गांव में करंट से महिला की मौतः खेत में सिंचाई के दौरान हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page