बूटड़ी गांव में करंट से महिला की मौतः खेत में सिंचाई के दौरान हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस
PALI SIROHI ONLINE
रेवदर, सिरोही-रेवदर के मंडार थाना क्षेत्र के बूटड़ी गांव में कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खेत में सिंचाई का काम कर रही थी
पुलिस के अनुसार, बूटड़ी निवासी मंजू कंवर (45) अपने खेत में फसलों की सिंचाई कर रही थीं। इसी दौरान वे अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गईं। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही भटाना चौकी प्रभारी फगलूराम अपने जाब्ते के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को रेवदर अस्पताल की मोर्युरी में रखवाया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
