PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पावा के पावेश्वर महादेव मंदिर चोरी के 11 दिन बाद भी पुलिस के खाली हाथ अज्ञात चोर गिरफ्त से दूर
ग्रामीण पहुचे थाने जताया भयंकर आक्रोश पुलिस को और तीन दिन का अल्टीमेटम देकर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
तखतगढ 19 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा स्थित 8-9 जुलाई की मध्य रात्री की प्राचीन पावेश्वर महादेव मंदिर में हुई लाखो चोरी के मामले में 11 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस के खाली हाथ से अज्ञात चोर पुलिस गिरफ्त से दूर भागते जा रहे है। ऐसे मे इस पूर्व भी हुई कई चोरीयो का अब तक खुलासा नही होने से पुलिस पर गंभीर सवालिया निशान खडे होते नजर आए बार बार हो रही चोरी की घटना से आहत 36 काॅम ग्रामीणों ने पूर्व मे पुलिस को दिए गए 7 दिन का अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद शनिवार को बैठक मे लिए गए निर्णय के अनुसार रविवार दोपहर दजॅनो ग्रामवासीयो ने तखतगढ थाने पहुंचकर भयंकर आक्रोश जताते हुए थाना अधिकारी शेतानसिह से कहा की साहब गांव मे तो घरो मे तामणी बंघी है। मंदिर से चोरी हुए 17 चांदी के छत्र और माता पार्वती के मुकुट में से 5 छत्र बरामद हो चुके हैं। लेकिन ग्रामीणों में लगातार बढ़ रही चोरियों और खुलासे और आरोपीयो की गिरफ्तारी में देरी को लेकर नाराजगी जताई है।
इस दरम्यान ग्रामीणो ने थाना अधिकारी शैतान सिंह चारण को ज्ञापन सौंपकर और तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए अब खुलासा नही हुआ तो तीन दिन बाद थाने का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। दिए गए ज्ञापन मे बताया की 8 जुलाई की मध्य रात्रि को पावेश्वर मंदिर ग्राम पावा में लाखो चोरी की घटना हुई थी, जिसकी पुलिस थाना तखतगढ में रिपोर्ट दर्ज करवायी हुई है। पुलिस प्रशासन द्वारा 11 जुलाई को पावेश्वर मंदिर के पीछे जाव से पांच छोटे छत्र बरामद करने पर पावा गांव वालो को सात दिनों में चोरी का खुलासा कर आरोपीयो को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। परन्तु आज सात दिन बित जाने के पश्चात् भी पावा पावेश्वर मंदिर में हुई चोरी का खुलासा नहीं किया गया है।
जिससे गांव वालो में काफी नाराजगी व्याप्त हो रही है। गांव वालो का निवेदन कि जल्द से जल्द चोरी का पर्दाफाश किया जाये और असली चौर को पकडा जावे। अगर जल्द से जल्द असली चोर पकड़ा नही जाता है और चोरी का खुलासा नही किया जाता है तो गांव वालो द्वारा तीन दिन बाद फिर थाने का घेराव कर एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा। ग्रामीणो ने बताया की इस से पूर्व जल्द कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी मोनिका सेन और कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत को भी ज्ञापन दिया जा चुका है। साथ। ही पावा गांव मे स्थाई पुलिस चौकी खोलने की भी मांग की गई है।


